फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा ने की रणबीर की तारीफ, अल पचिनो, रॉबर्ट डी नीरो और कमल हासन से की तुलना

Thu, 23 Nov 2023 05:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Nov 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga Interview: Animal director says Ranbir a mix of Robert De Niro Al Pacino Kamal Haasan
संदीप रेड्डी वांगा-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी फिल्म का ट्रेलर आते ही छा गया है। इस फिल्म का निर्देशन  'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। हाल ही में निर्देशक ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत की। इस दौरान वह फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर की दिल खोलकर तारीफ करते नजर आए। साथ ही कई और दिलचस्प सवालों के जवाब दिए।

Sandeep Reddy Vanga Interview: Animal director says Ranbir a mix of Robert De Niro Al Pacino Kamal Haasan
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media

बता दें कि फिल्म 'एनिमल' की कहानी पिता और पुत्र के रिश्ते पर आधारित है। पिता की भूमिका में अनिल कपूर हैं और बेटे की भूमिका में रणबीर कपूर। संदीप रेड्डी वांगा का कहना है, 'एनिमल' में अर्जुन सिंह की भूमिका में रणबीर कपूर को खुद के एक बिल्कुल विपरीत रूप में बदलते देखना काफी दिलचस्प रहा'। उन्होंने आगे कहा, 'रणबीर शानदार अभिनेता हैं, वह बिल्कुल हटकर हैं और ऑरिजनल हैं'।

Sandeep Reddy Vanga Interview: Animal director says Ranbir a mix of Robert De Niro Al Pacino Kamal Haasan
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media

रणबीर कपूर की तारीफ में निर्देशक ने आगे कहा, 'मुझे कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि रणबीर कई कलाकारों के मिक्स रूप हैं। दूसरे कलाकारों के साथ उनकी तुलना करना गलत होगा, लेकिन मुझे लगता है कि वे अल पचिनो, रॉबर्ट डी नीरो और कमल हासन, तीनों का एक मिश्रित रूप हैं। उनके अभिनय की कोई सीमा नहीं है। इस फिल्म में वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे'।
Ranbir Kapoor: रणबीर ने क्यों कहा- 'मेरी बीवी मुझे मारती', राहा के जन्म के वक्त 'एनिमल' की शूटिंग में थे बिजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga Interview: Animal director says Ranbir a mix of Robert De Niro Al Pacino Kamal Haasan
एनिमल का गाना अरजन वेली - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर के शांत स्वभाव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वे अपने किरदार की तरह गुस्सा नहीं होते। वह बेहद शांत इंसान हैं। मुझे याद है कि जब मैं गुस्से वाले सीन लिखता था तो मैं उनसे कई बार पूछता था कि रणबीर तुम्हें गुस्सा कब आता है? वह कहते, 'मुझे गुस्सा नहीं आता और आप ये बात मुझसे सातवी और नौवीं बार पूछ रहे हैं'। वांगा ने आगे बताया कि फिल्म 'रॉकस्टार' के जरिए वे रणबीर कपूर से रूबरू हुए। निर्देशक ने बताया, 'मैंने एक ही दिन 'रॉकस्टार' के दो शो देखे थे। मैंने उन्हें ये बात बताई। मैंने उनके साथ काम करने के बारे में सोचा नहीं था। उनके साथ इतनी जल्दी काम करने को मिला, इससे बेहद खुश हूं। खुद रणबीर का भी कहना है कि हमें साथ में काम करना चाहिए'।
KBC Juniors: देर रात ट्वीट करने पर बिग बी को पत्नी और बेटे से पड़ती है डांट? बोले- अब शो छोड़ने का वक्त आ गया

विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga Interview: Animal director says Ranbir a mix of Robert De Niro Al Pacino Kamal Haasan
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media

रणबीर के अलावा संदीप रेड्डी ने बॉबी देओल को लेकर भी बात की और कहा कि वे फिल्म के लिए पहली पसंद थे। निर्देशक ने कहा, 'बॉबी देओल शानदार इंसान हैं। पहले दिन उन्हें फिल्म में लेने का ख्याल मेरे दिमाग में था'। संदीप रेड्डी ने कहा, 'मैंने इस फिल्म को तीन साल से ज्यादा दिए हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।' बता दें कि 'एनिमल' एक दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है।
Emraan Hashmi: 'सीरियल किसर' के टैग से छुटकारा पाना चाहते हैं इमरान हाशमी, कहा- एक खाना बार-बार नहीं परोस सकते

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed