फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emraan Hashmi: 'सीरियल किसर' के टैग से छुटकारा पाना चाहते हैं इमरान हाशमी, कहा- एक खाना बार-बार नहीं परोस सकते

Thu, 23 Nov 2023 05:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 23 Nov 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Tiger 3 star Emraan Hashmi Wants To Get Rid Of Serial Kisser Tag says You Cant Serve Same Dish time and again
इमरान हाशमी - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए तारीफ बटोर रहे हैं। दमदार अभिनय के लिए इमरान को फैंस से सराहना मिल रही है। वहीं, इस बीच अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपनी पुरानी और अब की खलनायक की छवि के बारे में बात की। दरअसल, इमरान को बॉलीवुड का 'सीरियल किसर' कहा जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने किसिंग सीन के जरिए इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। 'मर्डर', 'घनचक्कर', 'गैंगस्टर' में उन्होंने अपने किसिंग सीन के जरिए खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद उन्हें 'बॉलीवुड के सीरियल किसर' का टैग मिल गया।

Tiger 3 star Emraan Hashmi Wants To Get Rid Of Serial Kisser Tag says You Cant Serve Same Dish time and again
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हालांकि, अब अभिनेता उस छवि से छुटकारा पाना चाहते हैं। इसका खुलासा अभिनेता ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में किया। उन्होंने खुलासा किया है कि वे अब 'सीरियल किसर' के टैग को हटाना चाहते हैं। इमरान हाशमी ने कहा, 'सभी अभिनेताओं के लिए यह एक जाल है कि जहां यदि आप एक व्यावसायिक भूमिका निभा रहे हैं तो आप किरदाओं की मांग में फंस जाएंगे। ऐसे ही यह इस जाल में था, चाहे आप इसे सीरियल किसर कहें या कुछ और, लेकिन यह एक बेतुका नाम था। यह वास्तव में मैंने खुद को एक मजाक के रूप में दिया था, लेकिन किसी कारण से लोगों के बीच मशहूर हो गया। यह पत्रकारों और दर्शकों को पसंद आया और ऐसा नहीं है कि मुझे इससे कोई फायदा नहीं हुआ। इस वजह से मेरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं।'
Fukrey 3: इंतजार हुआ खत्म! ओटीटी पर आई 'फुकरे 3', कहां देखें? जानें

Tiger 3 star Emraan Hashmi Wants To Get Rid Of Serial Kisser Tag says You Cant Serve Same Dish time and again
इमरान हाशमी - फोटो : social media

इमरान हाश्मी ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'एक समय मुझे लगा कि इसने अपनी भूमिका निभा दी है और इससे पहले कि इसका ट्रेंड खत्म हो जाए, उससे ही पहले मैं आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था। आप लोगों को एक ही तरह का खाना बार-बार नहीं परोस सकते हैं। आपको कुछ अलग करना होगा।''
Ranbir Kapoor: रणबीर ने क्यों कहा- 'मेरी बीवी मुझे मारती', राहा के जन्म के वक्त 'एनिमल' की शूटिंग में थे बिजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 star Emraan Hashmi Wants To Get Rid Of Serial Kisser Tag says You Cant Serve Same Dish time and again
इमरान हाशमी - फोटो : social media

इमरान हाशमी हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में अपनी भूमिका के माध्यम से वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में शामिल हुए। हाल ही में अभिनेता ने खलनायक की भूमिका निभाने के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि जब उन्हें यह भूमिका मिली तो उन्होंने इसे ठुकराने पर विचार किया था, लेकिन बाद में वे इसे करने के लिए राजी हो गए।
December 2023 Hollywood: ‘डंकी’ के आगे पीछे रिलीज हो रहीं ये हॉलीवुड फिल्में, सीधा मुकाबला सुपरहीरो फिल्म से

विज्ञापन
Tiger 3 star Emraan Hashmi Wants To Get Rid Of Serial Kisser Tag says You Cant Serve Same Dish time and again
इमरान हाशमी - फोटो : social media

वहीं बात करें इमरान हाशमी की आने वाली फिल्मों के बारे में तो 'टाइगर 3 के बाद अब अभिनेता 'द लास्ट राइड', 'ग्राउंड जीरो', 'सब फर्स्ट क्लास' और 'फादर्स डे' के साथ पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म ओजी में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, इमरान शोटाइम नाम की एक वेब सीरीज में भी दिखाई देंगे।
Vadh 2: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' का बनेगा सीक्वल, आईएफएफआई गोवा में निर्माताओं का बड़ा एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed