अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्मों में जहां शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी और प्रभास की फिल्म 'सालार पार्ट 1 – सीजफायर' के बीच जबरदस्त मुकाबला दिखने वाला है, वहीं 22 दिसंबर के आस पास हॉलीवुड की रिलीज होने वाली फिल्मों से भी शाहरुख खान और प्रभास को जबरदस्त टक्कर लेनी पड़ेगी । अगले महीने हॉलीवुड की मुख्य रूप से सात फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस फिल्मों में से 'डंकी' और 'सालार पार्ट 1 – सीजफायर' के आस पास कौन - कौन सी हॉलीवुड की फिल्में मोर्चा संभालने आ रही हैं, आइये डालते हैं एक नजर...
December 2023 Hollywood: ‘डंकी’ के आगे पीछे रिलीज हो रहीं ये हॉलीवुड फिल्में, सीधा मुकाबला सुपरहीरो फिल्म से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थैंक्सगिविंग (8 दिसंबर 2023)
फिल्म 'थैंक्सगिविंग' एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक स्टोर में खरीदारी के दौरान भगदड़ पर आधारित है, जब भगदड़ में बहुत सारे लोग मारे जाते हैं। इस दिन को ब्लैक फ्राइडे के रूप में मनाया जाता है। इस घटना के एक साल के बाद जब स्टोर दोबारा खुलता है, तो अजीबो गरीब घटनाएं होती हैं। एली रोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पैट्रिक डेम्पसी, मिलो मैनहेम, एडिसन राय, जालेन थॉमस ब्रूक्स, नेल वेरलाक, रिक हॉफमैन और जीना गेर्शोन की मुख्य भूमिकाएं हैं।
वोंका (15 दिसंबर 2023)
फिल्म 'वोंका' एक म्यूजिकल फंतासी फिल्म है, जिसका निर्देशन पॉल किंग ने किया है। इस फिल्म की कहानी एक सनकी चॉकलेट निर्माता की है। यह फिल्म रोनाल्ड डाहल के उपन्यास 'चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री' पर आधारित है, जिसमें एक किरदार विली वोंका को एक सनकी सनकी चॉकलेट निर्माता के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म में अभिनेता टिमोथी चालमेट ने विली वोंका की भूमिका निभाई है। फिल्म के बाकी कलाकारों में पैटर्सन जोसेफ, मैट लुकास, मैथ्यू बेयंटन, सैली हॉकिन्स, रोवन एटकिंसन, जिम कार्टर, टॉम डेविस की मुख्य भूमिकाएं हैं।
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम (21 दिसंबर 2023)
फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' साल 2018 में रिलीज फिल्म 'एक्वामैन' की अगली कड़ी और डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की 15वीं फिल्म है। इस फिल्म की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के कई साल बाद शुरू होती है, जब डेविड केन/ ब्लैक मंटा को एक शापित ब्लैक ट्राइडेंट प्राप्त करने के बाद अपने प्रियजनों को बचाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जेम्स वान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेसन मोमोआ, पैट्रिक विल्सन और निकोल किडमैन की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है।
द कलर पर्पल (25 दिसंबर 2023)
फिल्म 'द कलर पर्पल एक' म्यूजिकल पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म ऐलिस वॉकर के उपन्यास 'द कलर पर्पल' का रूपांतरण है। फिल्म की कहानी 1990 के दशक की एक ग्रामीण अश्वेत महिला सेली हैरिस के साथ दुर्व्यवहार और उसके संघर्ष की घटना पर आधारित है। इस फिल्म में सेली हैरिस की भूमिका फैंटासिया बैरिनो ने निभाई है। ब्लिट्ज बाजवुले के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फैंटासिया बैरिनो के अलावा ताराजी पी. हेंसन, डेनिएल ब्रूक्स, कोलमैन डोमिंगो, कोरी हॉकिन्स, एचईआर, हैले बेली, फिलिसिया पर्ल एमपासी की मुख्य भूमिकाएं हैं। फैंटासिया बैरिनो इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं।