फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Trailer: पिता के प्यार में 'एनिमल' बने रणबीर कपूर, खूंखार अवतार में दमदार एक्शन करते नजर आए अभिनेता

Thu, 23 Nov 2023 01:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 23 Nov 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
Animal Trailer release Ranbir Kapoor action sequence in Sandeep Reddy Vanga Rashmika Mandanna bobby deol film
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर गुजरते दिनों के साथ फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है। ऐसे में फैंस के इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' के ट्रेलर में खतरनाक एक्शन सीक्वेंस की झलक देखने को मिली है।
Animal Trailer release Ranbir Kapoor action sequence in Sandeep Reddy Vanga Rashmika Mandanna bobby deol film
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media

'एनिमल' के ट्रेलर में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के खूंखार अवतार की झलक देखने को मिली है। ट्रेलर की शुरुआत रणबीर और अनिल कपूर से होती है। यह दिखाया गया है कि रणबीर की परवरिश ऐसे माहौल में हुई है, जहां वे बचपन से ही हिंसक हो चुके हैं। वहीं, उनके पिता और उनके बीच दूरियां हैं। रणबीर की बातें सुन अनिल को भी डर लगता है, क्योंकि बेटे के हिंसक होने का कारण वे खुद हैं।
Varun Dhawan: वरुण धवन को लोगों ने दी थी करण के शो से सावधान रहने की सलाह, अभिनेता ने किया खुलासा

Animal Trailer release Ranbir Kapoor action sequence in Sandeep Reddy Vanga Rashmika Mandanna bobby deol film
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media

हालांकि, समय के साथ बदलाव आता है। अनिल कपूर को गोली लगती है, जिसके बाद से पिता-पुत्र के रिश्ते ही बदल जाते हैं। रणबीर अपने पिता के प्यार में और भी ज्यादा हिंसक हो जाते हैं और दुश्मनों को ढूंढकर मार डालने की सोच रखते हैं। रणबीर कहते हैं, 'जिसने भी मेरे पिता पर गोली चलाई, मैं वादा करता हूं, अपने हाथ से गला काटूंगा उसका', और यहां से शुरू होता है खुनी मौत का खेल।
Animal Trailer: पिता के प्यार में 'एनिमल' बने रणबीर कपूर, खूंखार अवतार में दमदार एक्शन करते नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Trailer release Ranbir Kapoor action sequence in Sandeep Reddy Vanga Rashmika Mandanna bobby deol film
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media

ट्रेलर के अंत में बॉबी देओल की झलक देखने को मिली है। वे खून से लथपथ नजर आए, उनका यह अवतार लोगों को डराने के लिए काफी है। कुछ देर की झलक में ही बॉबी अपनी अदाकारी का कमाल दिखा गए हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना भी रणबीर के साथ नजर आईं, जो उनके हिंसक अंदाज से खुश नहीं हैं। वहीं, रश्मिका अपने पति रणबीर से कहती हैं कि उनके सिर पर भूत सवार हैं तो इस पर रणबीर कहते हैं कि मैं भूतों से लड़ता नहीं हूं, उन्हें खा जाता हूं।


FARREY: अलीजेह ने लगा दी तीनों मामू की क्लास, सलमान-अरबाज और सोहेल से पूछे मजेदार सवाल

विज्ञापन
Animal Trailer release Ranbir Kapoor action sequence in Sandeep Reddy Vanga Rashmika Mandanna bobby deol film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं फिल्म के रिलीज की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना समेत कई दिग्गज सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
War 2: अबू धाबी में फिल्माया जाएगा वॉर 2 का दूसरा शेड्यूल, ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर कब करेंगे शूटिंग शुरू?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed