फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FARREY: अलीजेह ने लगा दी तीनों मामू की क्लास, सलमान-अरबाज और सोहेल से पूछे मजेदार सवाल

Thu, 23 Nov 2023 01:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Nov 2023 01:38 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan shared fun interaction video to announce that Advance Bookings for Alizeh Agnihotri Farrey starts
अलीजेह-सलमान-अरबाज-सोहेल - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' की रिलीज को सिर्फ एक दिन शेष है। यह फिल्म कल यानी 24 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसका एलान खुद अलीजेह के मामू सलमान खान ने किया है। अभिनेता ने एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें अलीजेह अपने तीनों मामू- सलमान, अरबाज और सोहेल की क्लास लगाती नजर आ रही हैं।


Farrey Review: अलीजेह ने किया 2023 का सबसे चौंकाने वाला डेब्यू, सलीम खान को नातिन से मिला बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

Salman Khan shared fun interaction video to announce that Advance Bookings for Alizeh Agnihotri Farrey starts
सोहेल-सलमान-अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

साझा किए गए वीडियो में अलीजेह समेत 'फर्रे' की पूरी स्टारकास्ट तीनों खान भाईयों से सवाल-जवाब करती दिख रही है। सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, इन बादशाहो ने तो हमारी ही क्लास लगा दी! टिकट बुक कर लीजिए और 24 नवंबर से अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 'फर्रे' देखिए'।

Salman Khan shared fun interaction video to announce that Advance Bookings for Alizeh Agnihotri Farrey starts
'फर्रे' के सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में अलीजेह और बाकी स्टार्स सलमान, अरबाज और सोहेल से उनके कॉलेज लाइफ से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं। इस सैशन को उन्होंने 'मास्टर्स ऑफ फर्रे' नाम दिया है। सबसे पहले अलीजेह सवाल पूछती हैं, 'तीनों मामू से एक बहुत ही जरूरी सवाल पूछना है। स्कूल के दिनों में आप तीनों में बेस्ट कौन था, औसत कौन था और बेकार कौन था'? इस सवाल पर सोहेल और अरबाज खान ने सलमान खान को बेस्ट स्टूडेंट बताया। हालांकि, सलमान ने खुद कहा कि वे एवरेज थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan shared fun interaction video to announce that Advance Bookings for Alizeh Agnihotri Farrey starts
'फर्रे' के सितारों ने खान भाईयों से पूछे सवाल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद एक्टर्स से सवाल पूछा गया कि वे दोस्तों से मिलने के लिए या कोई मैसेज भेजने के लिए प्लान कैसे बनाते थे। तब फोन नहीं थे। इसका सलमान खान ने मजेदार जवाब दिया और बोले, 'हम कबूतर से मैसेज भिजवाते थे। फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भी मैंने इसका इस्तेमाल किया गया है'। इसके बाद तीनों से पूछा गया कि स्कूल के बारे में सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या है? सलमान खान ने कहा, 'यहां आप अलग संस्कृति से अलग लोगों से बहुत कुछ सीखते हैं'। अरबाज और सोहेल ने भी इस पर जवाब दिए।
Star Kids Debut: सलमान की भांजी के बाद ये स्टारकिड्स डेब्यू की कतार में, जानिए कैसे कर रहे जीतोड़ मेहनत

विज्ञापन
Salman Khan shared fun interaction video to announce that Advance Bookings for Alizeh Agnihotri Farrey starts
फर्रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि हाल ही में गोवा में 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी 'फर्रे' फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। इस फिल्म का निर्देशन सौमेंद्र पाढी ने किया है। इसमें अलीजेह के अलावा हिल मेहता , जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट , रोनित बी रॉय और जूही बब्बर सोनी भी अहम रोल में हैं।
Rajesh Sharma: साराभाई वर्सेस साराभाई के रोसेश का निकला दिवाला, किसान बनने के बाद कर्ज में डूबे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed