फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajesh Sharma: साराभाई वर्सेस साराभाई के रोसेश का निकला दिवाला, किसान बनने के बाद कर्ज में डूबे अभिनेता

Thu, 23 Nov 2023 12:57 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 23 Nov 2023 12:57 PM IST
सार

राजेश कुमार ने कहा कि उचित ज्ञान के बिना एक नए पेशे में उतरना बिल्कुल आसान नहीं था। क्योंकि कुछ ही वर्षों में अभिनेता ने अपनी जीवन भर की बचत खो दी। 

विज्ञापन
Sarabhai vs Sarabhai actor Rajesh Kumar had Huge Loans after quit acting and becoming Farmer
राजेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन सिटकॉम साराभाई वर्सेस साराभाई में अभिनेता राजेश कुमार ने रोसेश साराभाई की भूमिका निभाई थी। हाल ही में राजेश ने अभिनय से पीछे हटने और खेती पर ध्यान देने के अपने फैसले पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह शो बिजनेस की मार से परेशान हो गए थे। उन्होंने कहा उन्हें जिस तरह का काम मिल रहा था, वह उन्हें पसंद नहीं थी। वह उससे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थे। 

Sarabhai vs Sarabhai actor Rajesh Kumar had Huge Loans after quit acting and becoming Farmer
राजेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश कुमार ने कहा कि उचित ज्ञान के बिना एक नए पेशे में उतरना बिल्कुल आसान नहीं था। क्योंकि कुछ ही वर्षों में अभिनेता ने अपनी जीवन भर की बचत खो दी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान राजेश ने कहा कि वर्ष 2017 में उन्होंने अभिनय से दूसरी बनाने का फैसला लिया था। उन्होंने अपने पिता से कहा कि वह अपनी पैतृक भूमि पर काम करना चाहेंगे। इसके लिए उनके पिता ने मान लिया था। 

Star Kids Debut: सलमान की भांजी के बाद ये स्टारकिड्स डेब्यू की कतार में, जानिए कैसे कर रहे जीतोड़ मेहनत

Sarabhai vs Sarabhai actor Rajesh Kumar had Huge Loans after quit acting and becoming Farmer
राजेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश कुमार ने कहा, 'मुझे लगा कि मैं बतौर अभिनेता विकसित नहीं हो रहा हूं, लेकिन खेती की दुनिया में मैं एक खाली कैनवास वाले चित्रकार की तरह था। इस तरह मैंने शुरुआत की। मैंने लगातार पांच साल तक खेती पर काम किया। मेरे साथ हर तरह का नुकसान हुआ, जैसे प्रकृति मेरे साथ खेल रही हो। मैंने 20 एकड़ जमीन पर 15,000 पेड़ लगाए और बाढ़ के चलते वह सब बह गए। चार साल बीत गए और फिर महामारी आ गई। मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और लॉकडाउन के कारण मैंने अपनी बचत भी खत्म कर ली थी। मेरी जेब में कुछ भी नहीं था और मेर ऊपर कर्ज था, जिसके चलते और दबाव बढ़ रहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarabhai vs Sarabhai actor Rajesh Kumar had Huge Loans after quit acting and becoming Farmer
राजेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने बताया कि इस दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण सबक सीखा। राजेश ने कहा, 'जिस दिन आप अपने बारे में सोचना बंद कर देंगे, उसी दिन आप दूसरों के बारे में सोचना शुरू कर देंगे, और तभी दूसरे आपके बारे में सोचना शुरू कर देंगे। यह एक चक्र है। अगर आप कुछ सार्थक करना चाहते हैं तो आपको खुद से परे सोचना शुरू करना होगा।' उन्होंने कहा कि उनके बच्चे जब उन्हें अभिनेता और किसान के रूप में वर्णित करते हैं तो उन्हें गर्व महसूस होता है।

विज्ञापन
Sarabhai vs Sarabhai actor Rajesh Kumar had Huge Loans after quit acting and becoming Farmer
‘साराभाई वर्सेस साराभाई‘ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साराभाई वर्सेज साराभाई में राजेश कुमार के अलावा रत्ना पाठक शाह, रूपाली गांगुली और सुमीत राघवन नजर आए थे। इन कलाकारों के साथ काम करने के बाद राजेश कुमार को पहचान मिली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed