फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Star Kids Debut: सलमान की भांजी के बाद ये स्टारकिड्स डेब्यू की कतार में, जानिए कैसे कर रहे जीतोड़ मेहनत

Thu, 23 Nov 2023 11:50 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 23 Nov 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Star Kids Debut Alizeh agnihotri suhana khan khushi kapoor Agastya Nanda Rasha Thadani Ahaan Panday Junaid
स्टार किड्स - फोटो : अमर उजाला

इंडस्ट्री जब भी कोई स्टार किड्स इंडस्ट्री में कदम रखता है, तो दर्शकों की अपेक्षाएं उनसे काफी बढ़ जाती है। फिल्म की रिलीज होते ही उनकी तुलना मां-बाप या दूसरे रिश्तेदारों से होने लगती है और ये किसी भी युवा के लिए बहुत बड़े मानसिक तनाव से कम नहीं होता। लेकिन, हिंदी सिनेमा में नए सितारों की जो नई खेप छोटे-बड़े परदे पर उतरने की तैयारी कर रही है, उसने अपने अभिनय को लेकर भी जबर्दस्त तैयारियां कर रखी हैं। रंगमंच के सिद्धहस्त निर्देशकों से लेकर भाषा और संवाद का प्रशिक्षण देने वालों से ये सब रोज सीख रहे हैं और कोशिश यही है कि बजाय अपने परिवार के अपने अभिनय से ये सब दर्शकों को प्रभावित करें। शुरुआत इस शुक्रवार हो रही है लेखक सलीम खान की नातिन, सलमान खान की भांजी और अतुल व अलविरा अग्निहोत्री की बिटिया अलीजेह से...

Star Kids Debut Alizeh agnihotri suhana khan khushi kapoor Agastya Nanda Rasha Thadani Ahaan Panday Junaid
अलीजेह अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अलीजेह अग्निहोत्री
सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री फिल्म 'फर्रे' से इंडस्ट्री में कदम रख रही है। यह फिल्म परीक्षा के दौरान होने वाली नकल पर आधरित है। इस फिल्म का निर्देशन वेब सीरीज 'जामताड़ा' का निर्देशन कर चुके सौमेंद्र पाधी ने किया है। फिल्म में अलीजेह अग्निहोत्री के अलावा जेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज हो रही है।

यहां पढ़ें फिल्म फर्रे का रिव्यू Farrey Review: अलीजेह ने किया 2023 का सबसे चौंकाने वाला डेब्यू, सलीम खान को नातिन से मिला बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

Star Kids Debut Alizeh agnihotri suhana khan khushi kapoor Agastya Nanda Rasha Thadani Ahaan Panday Junaid
सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुहाना खान 
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान जोया अख्तर की ओटीटी फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही है। यह फिल्म 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
Isha Talwar Interview: संस्कृत चित्त को शांत करने वाली भाषा, इसे सीख लिया तो हर भाषा का अभिनय आसान हो जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Star Kids Debut Alizeh agnihotri suhana khan khushi kapoor Agastya Nanda Rasha Thadani Ahaan Panday Junaid
खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खुशी कपूर 
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर के नक्शे कदम पर चलते हुए अभिनय के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। खुशी कपूर भी  जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं। खुशी कपूर अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म से करियर की शुरुआत ना करके अपनी बहन जाह्नवी कपूर की तरह बाहर की फिल्म कंपनी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। 
Shah Rukh Khan: इस तरह शाहरुख खान को मिली थी 'डंकी', कहा- 'राजकुमार हिरानी के घर के आगे लगा लिया था टेंट'

विज्ञापन
Star Kids Debut Alizeh agnihotri suhana khan khushi kapoor Agastya Nanda Rasha Thadani Ahaan Panday Junaid
अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगस्त्य नंदा 
महानायक अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा भी जोया अख्तर की फिल्म  'द आर्चीज'  से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के अलावा अगस्त्य नंदा एक और फिल्म 'इक्कीस' कर रहे हैं। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित फिल्म है। अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म ''द आर्चीज' पर लोगो की नजरें टिकी हुई हैं।
Animal Trailer: आज दोपहर आएगा ‘एनिमल’ का धमाकेदार ट्रेलर, फास्टेस्ट वन मिलियन लाइक्स का रिकॉर्ड टूटने के आसार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed