{"_id":"655eed11dc35b33e510dea1d","slug":"koffee-with-karan-8-karan-johar-reveals-sidharth-malhotra-varun-dhawan-refused-to-work-with-alia-bhatt-in-soty-2023-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया के साथ काम नहीं करना चाहते थे वरुण-सिद्धार्थ, करण जौहर ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया के साथ काम नहीं करना चाहते थे वरुण-सिद्धार्थ, करण जौहर ने किया खुलासा
फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का चर्चित चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में करण के स्टूडेंट्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शो में पहुंचे। दोनों ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। इस फिल्म में वरुण और सिद्धार्थ के साथ आलिया भट्ट ने भी अपना डेब्यू किया था। करण ने हाल ही में बताया कि दोनों अभिनेता नहीं चाहते थे कि वह आलिया भट्ट को फिल्म में कास्ट करें।
2 of 5
आलिया, वरुण, सिद्धार्थ के साथ करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने कहा, 'मुझे आलिया को लेकर अभी भी याद है कि जब वह पहली बार आई थीं, दोनों ने मुझे मैसेज किया था कि आप उन्हें कास्ट नहीं कर सकते। आप में से एक ने कहा कि वह बहुत छोटी हैं। मुझे याद है हमने फोटोशूट से इसकी शुरुआत की थी, फोटोशूट के दौरान वह चुपचाप खड़ी रहीं और आप दोनों में से किसी की भी तरफ नहीं देखा। क्योंकि या तो वह सचेत थीं या फिर शर्मीली थीं। क्योंकि आप लोग मुझे पहले से जानते थे और वह मुझे बिल्कुल नहीं जानती थीं।'
फिल्ममेकर ने आगे कहा कि वरुण धवन ने उन्हें अन्य अभिनेत्रियों की तस्वीरें भेजी थीं और कहा था कि वह आलिया की जगह उन्हें कास्ट कर सकते थे। फिल्म में दर्शकों को इन तीनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आलिया ने भी पहले कई बातचीत के जौरान यह बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ उनके पहले विचार बहुत अच्छे नहीं थे। आलिया ने एक बातचीत में कहा था, 'मुझे लगा था कि वरुण में बहुत घमंड है। साथ ही हम दोनों प्रतिद्वंद्वी स्कूलों से आये हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
आलिया, वरुण, सिद्धार्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर आलिया ने उसी बातचीत में कहा था, 'जहां तक सिद्धार्थ की बात है, तो वह अपने तक ही सीमित रहे।' अभिनेत्री ने आगे कहा, फिर जब मैं उन्हें जानने लगी थी, यह बहुत मजेदार था और हमने शूटिंग में वास्तव में बेहद मजेदार समय बिताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।