फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anirudh Agarwal: कद-काठी की वजह से बॉलीवुड के सबसे बड़े ‘दरिंदे’ बने ‘सामरी’, देख कांप जाती थी लोगों की रूह

Tue, 20 Dec 2022 07:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 20 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Anirudh Agarwal Birthday the man who became the face of monster in ramsay brothers horror movies as samri
अनिरुद्ध अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और आपने 80-90 के दशक में रामसे बंधुओं की फिल्में देखी हैं, तो आप 'सामरी' को जरूर पहचानते होंगे। उस दौर में सामरी खौफ का दूसरा नाम हुआ करता था। आज उस 'सामरी' यानी अनिरुद्ध अग्रवाल का जन्मदिन है, जिन्हें फिल्मों में देखकर लोगों की रूह कांप जाती थी। 20 दिसंबर 1949 को देहरादून में जन्मे अनिरुद्ध अग्रवाल का असली नाम अजय अग्रवाल है। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं, उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें...

Anirudh Agarwal Birthday the man who became the face of monster in ramsay brothers horror movies as samri
अनिरुद्ध अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अनिरुद्ध अग्रवाल को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने आईआईटी रुड़की से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और नौकरी करने लगे। काफी समय तक उन्होंने नौकरी की, लेकिन कहते न कि किस्मत में जो लिखा होता है वो होता जरूर है। ऐसे में नौकरी के दौरान जब वह काफी बीमार हुए, तो उन्होंने अपने ऑफिस से छुट्टी ली। इसी दौरान किसी ने उन्हें रामसे बंधुओं से मिलने के लिए कहा। ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए चल दिए। अनिरुद्ध अग्रवाल का मन हीरो बनने का था, लेकिन अपनी कद-काठी की वजह से रामसे बंधुओं ने उन्हें 'दरिंदे' का किरदार दिया।

Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ एक्टर दर्शन पर इवेंट में फेंकी गई चप्पल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Anirudh Agarwal Birthday the man who became the face of monster in ramsay brothers horror movies as samri
अनिरुद्ध अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अनिरुद्ध अग्रवाल ने पहली ही फिल्म से अपनी एक अलग छाप छोड़ दी थी। वह रामसे बंधुओं की सिर्फ तीन फिल्मों में 'दरिंदे' के किरदार में नजर आए, लेकिन स्क्रीन पर छा गए। उन्हें स्क्रीन पर देखकर लोगों को डर सताने लगता था। ऐसे में जब 'पुराना मंदिर' पर्दे पर आई और हिट हो गई तो लोग उनसे डरने भी लगे थे। इसके बाद वह कई हॉरर टीवी शोज में दिखे। इतना ही नहीं उन्होंने हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया। वह 'द जंगल बुक' (1994), 'सच अ लॉन्ग जर्नी' (1998) में नजर आए थे। लेकिन धीरे-धीरे वह पर्दे पर कम दिखाई देने लगे। 

Mohit Rania: अपनी पत्नी से अलग हुए ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित? सोशल मीडिया से डिलीट की शादी कीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Anirudh Agarwal Birthday the man who became the face of monster in ramsay brothers horror movies as samri
अनिरुद्ध अग्रवाल अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अनिरुद्ध अग्रवाल को शुरुआत में काफी काम मिला, लेकिन फिर बदलते दौर में रामसे बंधुओं की हॉरर फिल्मों का दौर चला गया। ऐसे में अनिरुद्ध को भी ज्यादा काम नहीं मिलता था। वह आखिरी बार 2010 में आई प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विल्सन लुईस की हॉरर फिल्म 'मल्लिका' में नजर आए थे। वहीं, इसके बाद वह वापस अपनी इंजीनियरिंग की दुनिया में चले गए।

Shehnaaz Gill: एयरपोर्ट पर अपना चेहरा छुपाने पर ट्रोल हुईं शहनाज गिल, लोगों ने राज कुंद्रा से कर दी तुलना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed