{"_id":"5e9b09178ebc3e78c00d15f7","slug":"anita-kashyap-ayushman-khurrana-mother-in-law-played-trijata-in-ramayan-there-is-no-such-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रामायण' में आयुष्मान की सास ने नहीं निभाया था 'त्रिजटा' का रोल, ताहिरा ने खुद बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रामायण' में आयुष्मान की सास ने नहीं निभाया था 'त्रिजटा' का रोल, ताहिरा ने खुद बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 18 Apr 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dipika and Anita Kashyap
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया के साथ ही साथ टीआरपी रिपोर्ट भी इस बात की गवाही देती है। हाल ही में रामायण की एक किरदार त्रिजटा को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आईं थीं कि ये किरदार आय़ुष्मान खुराना की सास ने निभाया है। लेकिन हकीकत कुछ और है।
2 of 5
Trijita, Ayushmann, Tahira
- फोटो : twitter
आपको बता दें इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं है। ऐसी झूठी खबरें जब ताहिरा तक पहुंची तो उन्होंने सच्चाई बताते हुए कहा- रामायण शो में त्रिजटा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मेरी माँ श्रीमती अनीता कश्यप नहीं हैं। ये सभी खबरें झूठी हैं। वह एक शिक्षाविद् थीं और उनका इस शो से कोई संबंध नहीं है।
3 of 5
dipika chikhalia
- फोटो : social media
शो में माता सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका ने भी इस खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा- त्रिजटा का किरदार किसी आम औरत ने निभाया था। वह अभिनेत्री नहीं थीं। बता दें सोशल मीडिया पर खबरें थी कि शो में अनीता कश्यप ने त्रिजटा का किरदार निभाया था जोकि मशहूर लेखिका ताहिरा कश्यप की मां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
त्रिजटा
- फोटो : ट्विटर
त्रिजटा एक राक्षसी थीं। ये वहीं राक्षसी थीं जिन्होंने सीता का उस वक्त ध्यान रखा था जब रावण उनका हरण करके अशोक वाटिका में ले आया था। त्रिजटा का जन्म भले ही राक्षस कुल में हुआ था लेकिन उनके अंदर ममता कूट कूट कर भरी थी। उन्होंने सीता जी के दुख को बांटा भी था और उन्हें सांत्वना भी दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
'रावण'
- फोटो : ट्विटर
आपको बता दें, 'रामायण' में रावण का वध दिखाया जा चुका है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग दशहरे की बधाई दे रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर 'रामायण' भी लगातार ट्रेंड कर रहा है। 'रामायण' की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि टीआरपी में ये शो नंबर एक पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।