फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anjali Arora: एमएमएस लीक कांड पर अंजलि अरोड़ा की तीखी प्रतिक्रिया, अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हुए कह डाली ये बात

Wed, 17 Aug 2022 10:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 17 Aug 2022 10:02 PM IST
विज्ञापन
anjali arora first time reaction on her mms leak video says i dont care watch video
अंजलि अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया स्टार हैं और पिछले कुछ दिनों से वह एमएमएस लीक की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दावा किया जा रहा था कि वायरल एमएमएस में जो लड़की नजर आ रही है वह अंजलि अरोड़ा ही हैं। अंजलि ने इस वायरल एमएमएस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी लेकिन अब सोशल मीडिया स्टार का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन लोगों को खरी-खोटी सुना रही हैं, जो उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 


 
anjali arora first time reaction on her mms leak video says i dont care watch video
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपराजी अंजलि से लीक एमएमएस के बारे में सवाल करते दिख रहे हैं, जिस पर जवाब देते हुए अंजलि अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी कर देती हैं। वह कहती हैं, 'जिनसे बराबरी नहीं हो पा रही वह बदनामी शुरू ही कर देते हैं आखिर। तो लोगों को करने दो, उन्हें जो करना है करने दो। मुझे फर्क नहीं पड़ता।' अंजलि अरोड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
anjali arora first time reaction on her mms leak video says i dont care watch video
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह 'कच्चा बादाम' गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिखी थीं। इस वीडियो के साथ ही वह स्टार बन गईं। अंजलि कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' में दिखी थीं, यहां पर उनका नाम कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी के साथ जुड़ा था। शो के दौरान लगता था कि अंजलि और मुनव्वर कमिटेड हैं। इसी वजह से लोग दोनों के नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर ट्रेंड तक कराने लगे थे। हालांकि शो खत्म होने के बाद दोनों को कभी साथ में नहीं देखा गया। जहां मुनव्वर फारुकी ने अपनी गर्लफ्रेंड से सभी को मिलवाया था तो वहीं अंजलि ने भी अपने खास दोस्त आकाश संसनवाल के बारे में सभी को बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed