सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा बीते दिनों से अपने वायरल एमएमएस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एमएमएस को लेकर दावा किया गया था उसमें अंजलि हैं, जिसके बाद वह आए दिन ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। वहीं, वह अपनी तस्वीरों और वीडियो के चलते भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Anjali Arora: सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा के एक और वीडियो ने मचाया धमाल, लैला बन अदाएं दिखाती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह एक ट्रांजिशन रील शेयर है, जिसमें पहले वह बेज कलर की टी शर्ट और कैप लगाए मिरर के सामने खड़ी हैं और फिर अगले ही पल वह ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आती हैं। अंजलि के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में अंजलि की कातिलाना अदाएं भी देखने को मिल रही हैं।
बीते दिनों अंजलि अरोड़ा पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के रिसेप्शन में पहुंची थीं। इस दौरान सोशल मीडिया पर अंजलि का वीडियो जैसे ही सामने आया उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर फेक एमएमएस को लेकर भद्दी टिप्पणियां कर रहे थे। वहीं, इसके अगले दिन अंजलि ने एक वीडियो पोस्ट कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। यह वीडियो कपिल शर्मा शो का था जिसमें सुमोना चक्रवर्ती कहती हैं, 'दुश्मनों को यही खल रहा है कि तूफानों में भी हमारा दीया क्यों जल रहा है।'
बता दें कि अंजलि अरोड़ा के एमएमएस वीडियो के सामने आने के बाद से ही वह ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि उसमें अंजलि ही हैं। ऐसे में अंजलि ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को साफ कर दिया था कि वह उस वीडियो में नहीं हैं। अंजलि का कहना था कि उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है और इसकी शिकायत उन्होंने साइबर सेल में दी है।