{"_id":"6173a2dc96ccc73bed08b1fc","slug":"anju-mahendra-once-revealed-that-sanjeev-kumar-had-lots-of-girl-admirer-but-thought-they-were-interested-in-his-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: 'तुमसे नहीं तुम्हारे पैसों से प्यार करती हैं ये लड़कियां', इस बात को सच मानकर कुंवारे रह गए संजीव कुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: 'तुमसे नहीं तुम्हारे पैसों से प्यार करती हैं ये लड़कियां', इस बात को सच मानकर कुंवारे रह गए संजीव कुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 23 Oct 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजीव कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बहुत से दिग्गज कलाकार इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़ी बहुत सी बातें और किस्से आज भी याद किए जाते हैं। अभिनेता संजीव कुमार हिंदी फिल्म जगत के एक मशहूर अभिनेता थे। कॉमेडी से लेकर गंभीर हर तरह के किरदार संजीव कुमार ने बेहद सहजता से निभाए। पर्दे पर उनकी अदायगी देखकर हर कोई उनका फैन बन गया था तो वहीं अपनी मनमोहक मुस्कान से उन्होंने लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था।
ताउम्र कुंवारे रहे संजीव कुमार
अभिनेत्री अंजू महेंद्र ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि संजीव कुमार को लड़कियां घेरे रहती थी। कुछ उन्हें लंच का डिब्बा देकर अपना बनाने की सोचती तो वहीं बहुत सी ऐसी भी लड़कियां थीं जिन्हें संजीव से प्यार हो गया था। हालांकि इतनी सारी औरतों के करीब रहने के बाद भी संजीव कभी शादी नहीं कर पाए। वो जब भी किसी औरत के करीब होते लोग उन्हें समझा देते कि वो औरत उनमें नहीं बल्कि उनके पैसों में दिलचस्पी रखती है।
2 of 5
Sanjeev Kumar
- फोटो : amar ujala mumbai
अंजू महेंद्र ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब भी संजीव का नाम किसी लड़की से जुड़ता उन्हें अपना करीबी बताने वाले लोग कहते, 'अरे यार ये तो तेरे पैसे के पीछे पड़ी है। ऐसा बोलकर उन्हें भड़का देते और उनका दिमाग भी इस बात को मान लेता'। मैंने उनसे कहा था, 'हरी आप पागल हैं क्या, आप खुद को जज नहीं कर सकते क्या, अगर वो पैसे के लिए भी आपके पीछे पड़ी है तो क्या, अगर आप ऐसा सोचेंगे तो फिर आपकी कभी शादी नहीं हो पाएगी'।
3 of 5
संजीव कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अंजू ने कहा था, 'मुझे नहीं पता कि वो औरतों से प्यार कर बैठते थे या औरतों को उनसे प्यार हो जाता था लेकिन हां उनके आस पास हमेशा लड़कियां मौजूद होती थी। वो बहुत प्यारे इंसान थे और उनकी खूब प्यारी सी मुस्कान थी। लड़कियां उनका दिल जीतने में लगी रहती थीं। कुछ उन्हें खाने का डब्बा भेजती थीं और कुछ तो सचमुच उनसे प्यार करने लगी थीं। हालांकि वो खुद ऐसा मानने लगे थे कि सभी लड़कियां उनके पैसों के लिए उनके पीछे पड़ी हैं और अंत में ना उनके पास घर रहा ना पत्नी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजीव कुमार और हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजीव कुमार को हेमा मालिनी बहुत पसंद थीं। वो उनसे बहुत प्यार करते थे लेकिन धर्मेंद्र हेमा को अपना बनाने की ख्वाहिश जता चुके थे वहीं हेमा भी धर्मेंद्र से प्यार करने लगी थीं जिसके बाद उन्होंने संजीव का प्रपोजल ठुकरा दिया था। संजीव का नाम सुलक्षणा से भी जुड़ा था लेकिन उन्होंने सुलक्षणा से शादी नहीं की। वहीं सुलक्षणा भी ताउम्र कुंवारी रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
संजीव कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
संजीव कुमार का महज 47 की उम्र में साल 1984 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। संजीव कुमार को दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। संजीव कुमार को हमेशा इस बात का डर रहता था कि वो जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह देंगे, इसके पीछे उनका एक डर था जो उनके मन में बैठ गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।