फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: इस फिल्म के लिए प्रभास ने बढ़ाया 30 किलो वजन, ठुकरा दिया था 200 करोड़ का ऑफर

Sat, 23 Oct 2021 11:05 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 23 Oct 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special Prabhas has put on his weight by 30 kg for film Baahubali
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा के बाहुबली यानि प्रभास आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभास का जन्म 1979 में मद्रास (तमिलनाडु) में हुआ था। उनका असली नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पालापाटि है, जो बेशक ज्यादा लोग बोल नहीं पाते हैं। लेकिन प्रभास की एक्टिंग के लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी, लेकिन वर्तमान में वह बॉलीवुड के भी सुपरस्टार बन चुके हैं।



प्रभास अपनी फिल्मों में एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म ‘बाहुबली’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने कमाई के भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन अपने एक्शन के लिए मशहूर प्रभास असल जिंदगी में काफी ज्यादा शांत व्यक्ति हैं। खास बात ये है कि, जो प्रभास आज अपने एक्शन और दमदार बॉडी के लिए फैंस के बीच पॉपुलर हैं। वह अपने करियर के शुरुआती दिनों में ऐसे बिल्कुल नहीं थे। इस स्टोरी में आपको अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

Birthday Special Prabhas has put on his weight by 30 kg for film Baahubali
प्रभास - फोटो : Insatagram- @actorprabhas

फिल्म के लिए बढ़ाया था वजन
प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ दो पार्ट में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रभास के रफ एंड टफ लुक को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि, अभिनेता ने इस फिल्म के लिए 30 किलो वजन बढ़ाया था। प्रभास अपना वजन बढ़ाने के लिए रोजाना 40 अंडे खाते थे। इतना ही नहीं, वह रोजाना 5 से 6 घंटे तक जिम भी करते थे।

Birthday Special Prabhas has put on his weight by 30 kg for film Baahubali
anushka and prabhas

'बाहुबली' के लिए ठुकराया था 200 करोड़ का ऑफर
आज के समय में हर अभिनेता एक समय पर दो या चार फिल्मों की शूटिंग कर ही लेता है, लेकिन प्रभास एक बार में एक ही फिल्म की शूटिंग करते हैं। प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ की शूटिंग लगभग 5 साल तक चली थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह दूसरा कोई भी प्रोजेक्ट हाथ लगाना नहीं चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने 200 करोड़ का एक ऑफर भी ठुकरा दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने कई बॉलीवुड की फिल्में भी ठुकराई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Prabhas has put on his weight by 30 kg for film Baahubali
प्रभास

बाहुबली में प्रभास ने ली मोटी फीस
बाहुबली फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनी थी। चौंकाने वाली बात ये है कि, फिल्म के पूरे बजट का 10 प्रतिशत यानी 24 करोड़ रुपये प्रभास को दिए गए थे। प्रभास ने रोल के लिए बॉडी बनाने में जिम पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे।

विज्ञापन
Birthday Special Prabhas has put on his weight by 30 kg for film Baahubali
प्रभास - फोटो : Insatagram- @actorprabhas

शर्मीले हैं प्रभास
प्रभास काफी शर्मीले हैं। वह कम बोलना पसंद करते हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी उनका ये अंदाज देखने को मिलता है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed