मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान काफी दिनों से जेल में बंद हैं और कोर्ट ने भी आर्यन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके बाद अब आर्यन खान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, इस मामले में चंकी पांडे के बेटी व एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम भी आ गया है।
Ananya Panday: समीर वानखेड़े ने अनन्या पांडे को लगाई फटकार, देर से पहुंचने पर कहा- ये कोई प्रोडक्शन हाउस नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार घंटे तक चली पूछताछ
एनसीबी के अधिकारी अनन्या पांडे से दो बार पूछताछ कर चुके हैं। एक्ट्रेस से पहली बार गुरुवार को पूछताछ हुई थी। इस दिन एक्ट्रेस को 2 बजे एनसीबी ऑफिस बुलाया था, लेकिन वह लगभग 4 बजे के आसपास पहुंची थीं। इस दौरान अनन्या से 2 घंटे तक पूछताछ चली थी। इसके बाद अनन्या से शुक्रवार को दूसरी बार पूछताछ हुई। अनन्या को सुबह 11 बजे बुलाया गया था और एक्ट्रेस 2.30 मिनट पर एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस से करीब चार घंटे तक पूछताछ चली थी। अनन्या से आर्यन और ड्रग्स से संबंधित सवाल किए गए थे।
एनसीबी को चैट पर शक
एनसीबी के हाथ आर्यन खान और अनन्या पांडे की चैट लगी है, जिसकी वजह से ही अनन्या पांडे इस केस में फंस गई हैं। ये चैट साल 2018 से 2019 के बीच की है। अनन्या ने आर्यन से गांजा उपलब्ध कराने की बात कही थी।
आर्यन खान और अनन्या पांडे की व्हाट्सएप चैट में एक जगह पर आर्यन अनन्या से गांजे को लेकर सवाल पूछ रहे थे कि कुछ जुगाड़ हो सकता है। इसपर अनन्या ने जवाब दिया था- हां मैं अरेंज कर दूंगी। खबरों की मानें तो एनसीबी ने जब अनन्या को ये चैट दिखाया और सवाल पूछा, जिस पर अनन्या ने जवाब दिया की मैं सिर्फ मजाक कर रही थी।