फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drugs Case: गांजा देने की बात पर अनन्या पांडे बोलीं- मैं तो मजाक कर रही थी, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

Sat, 23 Oct 2021 10:18 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 23 Oct 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Ananya panday says she was joking when asked about arranging weed in whatsapp chat social media users trolled her
अनन्या पांडे, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग्स केस मामले में आर्यन खान से हुई चैट को लेकर पूछताछ के सिलसिले में अनन्या पांडे का बयान एनसीबी ने शुक्रवार को दर्ज किया। गुरुवार को एनसीबी की टीम ने अनन्या के घर रेड डाली थी। इसके बाद उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया था। एनसीबी को आर्यन और अनन्या के बीच नशे को लेकर चैट मिली है जिसके बाद एनसीबी ने समन किया था। इस दौरान समीर वानखेड़े ने अनन्या को आर्यन के साथ उनकी ड्रग्स को लेकर बातचीत वाले चैट भी दिखाए।



अनन्या की बात पर यूजर्स ने लिए मजे

बताया जाता है कि इस चैट में आर्यन अपनी दोस्त अनन्या से पूछते हैं कि कुछ जुगाड़ हो सकता है क्या? इसके जवाब में अनन्या लिखती हैं कि- मैं अरेंज कर दूंगी। माना जा रहा है कि आर्यन गांजा को लेकर अनन्या से बात कर रहे थे। इसे लेकर अनन्या ने अपनी सफाई में कहा कि वो मजाक कर रही थीं और उन्हें नहीं पता कि वीड क्या होता है? अब अनन्या की इस बात को सोशल मीडिया यूजर्स मान ही नहीं रहे हैं और इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Ananya panday says she was joking when asked about arranging weed in whatsapp chat social media users trolled her
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, 'अनन्या पांडे कह रही हैं कि उन्हें नहीं पता था कि वीड एक ड्रग है, बेचारी उनकी टीचर सोच रही होंगी कि उन्होंने आज तक क्या पढ़ाया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अनन्या पांडे कहती हैं कि वो गांजा नहीं गंजा अरेंज करने की बात कर रही थीं'।एक शख्स ने लिखा, 'अनन्या से पूछताछ हो रही है तो बाकी दूसरे स्टार किड्स की भी हालत खराब होगी'।
 



 

Ananya panday says she was joking when asked about arranging weed in whatsapp chat social media users trolled her
आर्यन खान और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, ;अनन्या पांडे ने गांजा मंगाने की बात कबूली और फिर बोलीं कि उन्होंने तो मजाक किया था, एनसीबी सोच रही होगी- मजाक चल रहा है क्या यहां? ऐसे ही यूजर्स ने और भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक तरफ जहां अनन्या को लेकर एनसीबी ने पूछताछ की है तो वहीं आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उन्हें अनन्या और आर्यन के व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स लेन देन का कोई सबूत नहीं मिला है। दोनों के व्हाट्सएप चैट की जांच की जा रही है।

 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya panday says she was joking when asked about arranging weed in whatsapp chat social media users trolled her
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो जैसे ही समीर वानखेड़े ने पूछताछ शुरू की अनन्या रोने लगीं। इसके बाद उन्हें पानी दिया गया और पूछताछ शुरू हुई थी। अनन्या एनसीबी दफ्तर जाने से पहले भी अपने पिता से गले लगकर रोती दिखाई दी थीं।

विज्ञापन
Ananya panday says she was joking when asked about arranging weed in whatsapp chat social media users trolled her
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

एनसीबी इस मामले में एक ड्रग्स पेडलर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएनआई के अनुसार, एनसीबी ने बताया है कि, हिरासत में लिया गया पेडलर मामले में मुख्य संदिग्ध है जिसका नाम ड्रग्स से संबंधित चैट में सामने आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed