फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DDLJ Musical: रंगमंच पर उतरेगी डीडीएलजे की कहानी, यहां पढ़िए आदि के ड्रीम प्रोजेक्ट की पूरी दास्तां

Sat, 23 Oct 2021 08:24 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 23 Oct 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
Aditya Chopra makes his Broadway Musical Directorial Debut with Come Fall In Love DDLJ The Musical
द डीडीएलजे म्यूजिकल, आदित्य चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा अपने करियर में एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं। बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की रिलीज के 26 साल बाद वह इसी फिल्म को फिर से निर्देशित करने जा रहे हैं लेकिन इस बार ये कहानी एक संगीतमय नाटक यानी ब्रॉडवे के तौर पर रंगमंच पर पेश की जाएगी। ‘कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल’ का प्रीमियर अमेरिका के सैन डिएगो स्थित ओल्ड ग्लोब थिएटर में होगा। आदित्य अपने करियर के इस अहम प्रयोग पर पिछले तीन साल से काम करते रहे हैं। इस ब्रॉडवे के लिए विशाल-शेखर बतौर संगीतकार जुड़ चुके हैं। इनके अलावा आदित्य ने अपनी इस पहली रंगमंचीय प्रस्तुति के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध दिग्गज तकनीशियनों की टीम जुटाई है। आदित्य का मानना रहा है कि म्यूजिकल ब्रॉडवे बहुत हद तक भारतीय फिल्मों जैसा ही है और ये बरसों से बिछड़ी दो ऐसी धाराएं हैं जिनका संगम उनके पहले ब्रॉडवे शो ‘कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल’ में होगा। कम लोगों को ही पता होगा कि फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को आदित्य पहले एक अंग्रेजी फिल्म के रूप में ही बनाना चाहते थे और तब वह इस फिल्म के हीरो के रूप में टॉम क्रूज को लेना चाहते थे।

Aditya Chopra makes his Broadway Musical Directorial Debut with Come Fall In Love DDLJ The Musical
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स के मौजूदा चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने 1995 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से अपना निर्देशन करियर शुरू किया था। डीडीएलजे के नाम से लोकप्रिय यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में गिनी जाती है। अब 26 साल बाद आदित्य डीडीएलजे को फिर से निर्देशित करने जा रहे हैं लेकिन इस बार ब्रॉडवे डायरेक्टर के तौर पर। आदि का मानना है कि ब्रॉडवे और भारतीय फिल्में लंबे समय से बिछड़े हुए दो प्रेमी की तरह हैं। इसकी वजह वह दोनों की आंतरिक समानताओं को मानते हैं क्योंकि ये दोनों दिल को छू लेने वाली कहानियों, संगीत नृत्य की मदद से मानवीय भावनाओं का उत्सव मनाते हैं। जानकारी के मुताबिक आदित्य पिछले तीन साल से अपनी इस योजना पर काम करते रहे हैं।

Aditya Chopra makes his Broadway Musical Directorial Debut with Come Fall In Love DDLJ The Musical
आदित्य चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ब्रॉडवे की अपने पहले अनुभव को याद करते हुए आदित्य चोपड़ा बताते हैं, ‘साल 1985 की गर्मियां। मैं 14 साल का था और लंदन में छुट्टियां बिता रहा था। मेरे माता-पिता मेरे भाई और मुझे म्यूजिकल थिएटर का पहला एहसास दिलाने के लिए ले गए। रोशनी धीमी हो गई, पर्दे उठ गए और अगले तीन घंटों के दौरान जो कुछ सामने पेश हुआ उसने मुझे अवाक और स्तब्ध कर दिया! तब तक मैं एक ऐसा बच्चा हुआ करता था, जो बड़े शौक और उत्सुकता के साथ फिल्में देखता था और उस वक्त मुझे बिग स्क्रीन पर इंडियन ब्लॉकबस्टर सबसे ज्यादा पसंद आती थीं। लेकिन उस दिन स्टेज पर मैंने जो देखा, उसने मेरे होश उड़ा दिए। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि इस तरह का स्पेक्टेकल स्टेज पर लाइव रचा जा सकता है। लेकिन इस अनुभव का सबसे महत्वपूर्ण पहलू मेरे मन में यह गूंजा कि म्यूजिकल थिएटर हमारी इंडियन फिल्मों से कितना मिलता-जुलता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Chopra makes his Broadway Musical Directorial Debut with Come Fall In Love DDLJ The Musical
आदित्य चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी बात को और साफ करते हुए आदि कहते हैं, ‘हकीकत सिर्फ इतनी नहीं थी कि कहानी सुनाने के लिए ये दोनों गानों का इस्तेमाल करते हैं, बल्कि बात इससे कहीं ज्यादा गहरी थी। दरअसल दोनों हूबहू एक जैसी भावनाएं जगाते थे। रंगों की बौछार, बेहद नाटकीयता, जोशीला गायन, बेदाग डांस, एक क्लासिक कहानी, एक सुखद अंत। इसने मुझे उसी तरह की खुशियों और भावनाओं से भर दिया जो कोई भी अच्छी इंडियन फिल्म करती है। तभी मुझे एहसास हुआ कि अलग दुनिया, अलग भाषाओं के बावजूद इंडियन फिल्में और वेस्टर्न म्यूजिकल थिएटर लंबे समय से बिछड़े हुए दो प्रेमी हैं।’

विज्ञापन
Aditya Chopra makes his Broadway Musical Directorial Debut with Come Fall In Love DDLJ The Musical
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने करियर के बेहद अहम प्रयोग के बारे में बताते हुए आदित्य चोपड़ा कहते हैं, ‘मैं अपने अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने जा रहा हूं। मैं लंबे समय से बिछड़े दो प्रेमियों- ब्रॉडवे म्यूजिकल और भारतीय फिल्मों का पुनर्मिलन करा रहा हूं। 26 साल पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से की थी। इस फिल्म ने इतिहास रच दिया और इसने मेरे साथ कई अन्य लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी लेकिन ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं है कि डीडीएलजे को हिंदी में बनाने का मेरा इरादा कभी भी नहीं था। एक 23 वर्षीय युवक के तौर पर मैं हॉलीवुड और अमेरिकी पॉप कल्चर से बेहद प्रभावित था और मैंने सोच रखा था कि कुछ भारतीय फिल्में बनाने के बाद मैं हॉलीवुड भाग जाऊंगा और टॉम क्रूज को मेन लीड में लेकर वर्ल्डवाइड अंग्रेजी बोलने वाली ऑडियंस के लिए डीडीएलजे बनाऊंगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed