फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

First Look: गैस का सिलेंडर उठाए नजर आए पटौदी के नवाब, फुरसतगंज की फैशन रानी के अलग झटके

Sat, 23 Oct 2021 07:30 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 23 Oct 2021 07:30 AM IST
विज्ञापन
First looks of Saif Ali Khan and Rani Mukherjee revealed from yashraj films Buny Aur Babli 2
बंटी और बबली 2 में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक काबिल अदाकारा के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली रानी मुखर्जी अपने यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में एक बार फिर बबली उर्फ विमी के रूप में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह फुरसतगंज की फैशन क्वीन बनी हैं। नई फिल्म की कहानी के मुताबिक बबली अब रिटायर हो चुकी है और बंटी उर्फ राकेश के साथ पारिवारिक जीवन व्यतीत कर रही है। राकेश का किरदार फिल्म में सैफ अली खान निभा रहे हैं। शुक्रवार को फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ का टीजर जारी होने के बाद अब इस फिल्म से दोनों मुख्य अभिनेताओं के फर्स्ट लुक भी सामने आ गए हैं। फुरसतगंज की फैशन क्वीन बनीं रानी मुखर्जी अपने फर्स्ट लुक में अलग ही अतरंगी अंदाज दिखा रही हैं जबकि पटौदी के नवाब यानी सैफ अली खान दोनों हाथों से गैस का सिलेंडर हवा में उठाए अपनी तोंद का नाप देते नजर आ रहें।

First looks of Saif Ali Khan and Rani Mukherjee revealed from yashraj films Buny Aur Babli 2
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बदली हुई बबली के बारे में रानी कहती हैं, ‘‘विमी एक छोटे से शहर में केवल गृहणी बनकर बोर हो गई है। उसे पता है कि वह पुराने समय की बबली है जिसने अविश्वसनीय जालसाजियां की हैं। हालांकि वह अपने विवाहित जीवन में खुश है लेकिन वह कुछ और करना चाहती है। वह हमेशा से फैशन से जुड़ी रही है इसलिए वह इसी को अपना करियर बनाना चाहती है। उसके फैशन की पसंद दिखावटी, रंगबिरंगी और खुशनुमा है। यही उसका व्यक्तित्व है। उसे इसमें मजा आता है कि फुरसतगंज के लोग उसे देखते हैं। इस गांव के लोग ताजा फैशन के संपर्क में नहीं होते हैं और इसीलिए बबली फुरसतंगज की फैशन क्वीन बन जाती है।’’ फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 नवंबर को रिलीज हो रही है।

First looks of Saif Ali Khan and Rani Mukherjee revealed from yashraj films Buny Aur Babli 2
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सैफ और रानी ने इससे पहले ‘हम तुम’ और ‘ता रा रम पम’ जैसी चर्चित फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्म में सैफ अली खान टिकट कलेक्टर बने हैं और फ्रेंचाइजी की इस दूसरी फिल्म में बंटी का किरदार करने के लिए सैफ ने अपना वजन भी काफी बढ़ाया है। कहानी के मुताबिक बंटी भी एक कॉनमैन से रिटायर हो चुका है। वह बबली उर्फ विमी के साथ पारिवारिक जीवन बिता रहा है। अपनी पत्नी को प्यार करने और अपने परिवार का पूरा ख्याल रखने के बाद राकेश भी बहुत बोर हो चुका है। छोटे से शहर के सुस्त जीवन ने उसकी फिटनेस को प्रभावित किया है। वह रोमांच चाहता है, वह रगों में वैसी ही एड्रिनेलीन की लहर चाहता है, जैसी लहर वह भारत में अद्भुत कॉन के रूप में महसूस करता था। लेकिन यहां पर वह लकीर का फकीर बनने को मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
First looks of Saif Ali Khan and Rani Mukherjee revealed from yashraj films Buny Aur Babli 2
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने इस अलग से लगने वाले किरदार के बारे में सैफ बताते हैं, ‘‘ऐसा कोई दिन नहीं गया, जब राकेश को उस रोमांच की कमी महसूस न हुई हो जो वह महान कॉनमैन बंटी के रूप में महसूस करता था। उसने अपनी पहचान को गुप्त रखा है और विमी के साथ विवाहित जीवन व्यतीत कर रहा है। लेकिन उसे उस एक्शन की कमी महसूस होती है जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। वह असल में जो है और जो बनना चाहता है, इस चाहत को दबा देने से उसकी सेहत पर असर हुआ है।’’

विज्ञापन
First looks of Saif Ali Khan and Rani Mukherjee revealed from yashraj films Buny Aur Babli 2
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और नवोदित अभिनेत्री शरवरी मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं। फिल्म 19 नवंबर को रिलीज होगी। इसका निर्देशन वरुण वी. शर्मा ने किया है जो इससे पहले ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed