फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankit Tiwari Birthday: भजन गाने वाले लड़का कैसे बना सिंगर-कंपोजर, जानिए अंकित तिवारी की करियर जर्नी

Thu, 06 Mar 2025 08:55 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 06 Mar 2025 08:55 AM IST
सार

अंकित तिवारी बॉलीवुड में बतौर सिंगर, म्यूजिक कंपोजर 15 वर्षों से सक्रिय हैं। अपने इस छोटे से म्यूजिक करियर में अंकित ने कई बेहतरीन गाने गाए और बनाए हैं। कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। आज इस उम्दा सिंगर, म्यूजिक कंपोजर का जन्मदिन (6 मार्च 1986) है। इस मौके पर जानिए, अंकित तिवारी की करियर जर्नी के बारे में। 

विज्ञापन
Ankit Tiwari Birthday Singer Music Composer Career And Life Unknown Facts
सिंगर-म्यूजिक कंपोजर अंकित तिवारी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर उत्तर प्रदेश में जन्मे अंकित तिवारी के माता-पिता भी संगीत में गहरी रुचि रखते थे। अंकित तिवारी को बचपन में ही म्यूजिक की ट्रेनिंग की गई। कम उम्र में ही वह एक अच्छे सिंगर बन गए। संगीत की शिक्षा लेने के साथ वह अपनी पढ़ाई पर भी फोकस करते रहे। आखिर में कानपुर छोड़कर, अंकित तिवारी ने मुंबई आने का फैसला लिया, म्यूजिक की दुनिया में करियर बनाने की ठान ली। 

Ankit Tiwari Birthday Singer Music Composer Career And Life Unknown Facts
अंकित तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@ankittiwari

कानपुर में माता रानी के भजन गाए 
अंकित तिवारी की रुचि संगीत में बचपन में ही पैदा हो गई थी। दरअसल, सिंगर के माता-पिता एक संगीत मंडली कानपुर में चलाते थे। अंकित की मां एक भजन गायिका थीं। अंकित को भी पढ़ाई के साथ प्रोफेशनल म्यूजिक की ट्रेनिंग दी गई। वह कम समय में ही क्लासिकल म्यूजिक में ट्रेंड हो गए। अंकित ने कानपुर में ही कई म्यूजिक कॉम्पिटिशन जीते, साथ ही वह अपने पैरेंट्स की भजन मंडली में माता रानी के भजन गाया करते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह ग्वालियर के एक रेडियो स्टेशन में प्रोडक्शन हेड के तौर पर काम करने लगे। साल 2007 में अंकित तिवारी ने अपने भाई के साथ मिलकर मुंबई शिफ्ट होने का सोचा, अब वह पूरी तरह से म्यूजिक की दुनिया में करियर बनाना चाहते थे।

Ankit Tiwari Birthday Singer Music Composer Career And Life Unknown Facts
सिंगर अंकित तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@ankittiwari

शुरुआती संघर्ष भी देखना पड़ा 
भाई के साथ अंकित तिवारी मुंबई तो आ गए लेकिन उनका शुरुआती संघर्ष बरकरार रहा। प्रदीप सरकार की एक फिल्म जरूर उन्हें मिली लेकिन वो फिल्म बन ना सकी। ऐसे में प्रदीप सरकार ने अंकित तिवारी को जिंगल (रेडियो एड) में काम करने का मौका दिया। अंकित तिवारी ने टीवी प्रोग्राम्स के लिए म्यूजिक स्कोर तैयार किए। आगे चलकर फिल्म ‘दो दूनी चार’ उन्हें मिल गई। इस फिल्म के बाद अंकित ने ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ के गाने कंपोज किए। इस फिल्म से ही अपना सिंगिंग डेब्यू भी अंकित तिवारी ने किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankit Tiwari Birthday Singer Music Composer Career And Life Unknown Facts
सिंगर अंकित तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@ankittiwari

आशिकी 2 से हुए मशहूर 
अंकित तिवारी लगातार बॉलीवुड में संघर्ष कर रहे थे। अचानक साल 2012 में फिल्म ‘आशिकी 2’ अंकित तिवारी को मिली। इस फिल्म में अंकित तिवारी ने एक गाना ‘सुन रहा है…’ गाया। इस गाने ने रातों-रात उन्हें मशहूर कर दिया। फिल्म ‘आशिकी 2 (2013)’ के लिए अंकित को फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड भी मिले। साल 2014 में उन्हें 'आशिकी 2' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, वहीं सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के लिए उनका नामांकन भी फिल्मफेयर में हुआ था। इसी तरह आईफा अवॉर्ड में भी 'आशिकी 2' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का अवॉर्ड अंकित को मिला, यह अवॉर्ड उन्होंने जीत गांगुली और मिथुन के साथ साझा किया था। आईफा में भी अंकित तिवारी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के तौर पर चुने गए थे लेकिन अवॉर्ड उन्हें नहीं मिल पाया था। इस तरह देखा जाए तो फिल्म ‘आशिकी 2’ ने उन्हें बॉलीवुड में बतौर गायक, संगीत निर्देशक स्थापित कर दिया। फिल्म ‘आशिकी 2’ के बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में संगीत दिया, गाने गाए, जिसमें ‘सिंघम रिटर्न्स’ से लेकर ‘एक विलेन’ जैसी फिल्में शामिल रहीं। 

 

विज्ञापन
Ankit Tiwari Birthday Singer Music Composer Career And Life Unknown Facts
अंकित तिवारी की पत्नी और बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम@ankittiwari

सिंगर की पर्सनल लाइफ 
सिंगर, कंपोजर के तौर पर स्थापित हो जाने के बाद अंकित तिवारी ने पल्लवी शुक्ला से साल 2018 में शादी की। दोनों की अरेंज मैरीज रही। इनकी एक प्यारी सी बेटी भी है। अंकित ने अपनी पत्नी के साथ एक रियालिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में भी हिस्सा लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed