फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता कोंवर के पिता का हुआ निधन, मिलिंद सोमन ने बढ़ाया पत्नी का हौसला

Thu, 11 Feb 2021 03:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 11 Feb 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
Ankita Konwar remembers Her Father with emotional note Milind Soman Says He was proud of you
अंकिता कोंवर और उनके पिता - फोटो : Instagram

मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर के पिता का निधन हो गया। इसकी जानकारी अंकिता कोंवर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अंकिता कुछ दिन पहले ही अपने गांव गई हुईं थीं। जिसके बाद अब उन्होंने ये इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

Ankita Konwar remembers Her Father with emotional note Milind Soman Says He was proud of you
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर - फोटो : Instagram

अंकिता कोंवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अंकिता ने बेहद इमोशनल पोस्ट किया है। जिस पर उनके पति मिलिंद सोमन ने भी उन्हें ढांढस बंधाया है। अपनी पोस्ट की शुरुआत में अंकिता ने एक संस्कृत में श्लोक लिखा है, 'न जायते म्रियते वा कदाचि, नायं भूत्वा भविता वा न भूय:, अजो नित्य: शाश्वतोऽयं पुराणो, न हन्यते हन्यमाने शरीरे'।

Ankita Konwar remembers Her Father with emotional note Milind Soman Says He was proud of you
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर - फोटो : Instagram

अंकिता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'आत्मा न कभी जन्म लेती है, और न ही कभी मरती है, एक बार अस्तित्व में आने के बाद, क्या ये कभी समाप्त नहीं होती। आत्मा, बिना जन्म के, अडिग, शाश्वत और अमर है, शरीर को खत्म करने से आत्मा खत्म नहीं होती। कुछ भी पहले जैसा नहीं होगा पापा। मैं जो हूं आपकी वजह से हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Konwar (@ankita_earthy)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Konwar remembers Her Father with emotional note Milind Soman Says He was proud of you
मिलिंद सोमन, अंकिता कुंवर - फोटो : Social Media

आगे उन्होंने लिखा, 'शायद मैं आपको देख न सकूं और सुन न सकूं, लेकिन मैं जानती हूं कि आप हमेशा की तरह मेरे लिए खड़े रहेंगे। जो मैं महसूस कर रही हूं उसे बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं, लेकिन हम साथ मिलकर इसे समझ लेंगे, जैसा हम किया करते हैं। लव यू पापा, हमेशा...'

विज्ञापन
Ankita Konwar remembers Her Father with emotional note Milind Soman Says He was proud of you
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram

अंकिता की इस पोस्ट पर उनके पति मिलिंद सोमन ने भी कमेंट कर अपनी पत्नी का हौसला बढ़ाया है। मिलिंद ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'उन्हें तुम पर बहुत गर्व है और वो जहां कहीं भी हैं, तुम्हें पता है वो तुम्हें हमेशा प्यार करेंगे।' अंकिता की इस पोस्ट पर मिलिंद के अलावा भी कई लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया साथ ही दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पढ़ें: Sooryavanshi Release: ‘सूर्यवंशी’ की थिएटर और ओटीटी पर एक साथ रिलीज तय नहीं, ठाकरे सरकार के फैसले ने लगाया अड़ंगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed