फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परदे पर उतरेगी सत्यम कंप्यूटर के उत्थान और पतन की कहानी, ‘स्कैम 1992’ की कामयाबी से मिला फॉर्मूला

Thu, 11 Feb 2021 02:58 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Feb 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Nagesh Kukunoor to start making a web series on Ramalinga Raju of Satyam Computers
किताब ‘द डबल लाइफ ऑफ रामालिंगा राजू’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ की सफलता के बाद डिजिटल मनोरंजन उद्योग को कामयाबी का एक नया फॉर्मूला मिल गया है। आर्थिक मामलों की तहों में छुपी मानवीय कहानियां साल 2021 का नया चलन बनती दिख रही हैं। कुछ दिग्गज निर्माताओं ने जहां तेलगी स्कैम पर काम शुरू किया है वहीं, चर्चित किताब ‘द डबल लाइफ ऑफ रामालिंगा राजू’ पर भी एक फिल्म बनने जा रही है जो सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी।

Nagesh Kukunoor to start making a web series on Ramalinga Raju of Satyam Computers
‘द डबल लाइफ ऑफ रामालिंगा राजू’ के लेखक किंशुक नाग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘द डबल लाइफ ऑफ रामालिंगा राजू’ को किंशुक नाग ने लिखा है, जिसमें सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन और सीईओ रामालिंगा राजू के जीवन को समेटा गया है। इस किताब पर बनने जा रही फिल्म के निर्देशक होंगे नागेश कुकनूर। वह इस फिल्म के मेकर्स के साथ इससे पहले ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ जैसी हिट सीरीज के लिए भी काम कर चुके हैं। सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की पटकथा करीब करीब पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसके निर्माता फिल्म की कास्टिंग और बाकी विवरण का भी एलान करने वाले हैं।

Nagesh Kukunoor to start making a web series on Ramalinga Raju of Satyam Computers
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन और सीईओ रामालिंगा राजू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक ‘द डबल लाइफ ऑफ रामालिंगा राजू’ किताब में 90 के दशक से लेकर साल 2000 की शुरुआत तक भारत की प्रमुख आईटी फर्म सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की कहानी को समेटा गया है। इस कहानी में रामालिंगा राजू की अतिमहत्वाकांक्षओं को दर्शाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे भारत की सबसे सफल आईटी कंपनियों में से एक धराशायी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nagesh Kukunoor to start making a web series on Ramalinga Raju of Satyam Computers
नागेश कुकनूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बायोपिक के निर्देशक नागेश कुकनूर कहते हैं, “किंशुक की किताब ‘द डबल लाइफ ऑफ रामालिंगा राजू’ बेहद दिलचस्प है और मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की काफी खुशी है। ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ के दौरान इसके निर्माताओं  के साथ जुड़ना एक कमाल का अनुभव रहा है और अब एक नए सफर से मुझे काफी उम्मीदें हैं।” वहीं लेखक किंशुक नाग कहते हैं, “यह फिल्म दर्शकों को भारत की प्रमुख आईटी कंपनियों से एक रही कंपनी के परदे की पीछे की दिलचस्प घटनाओं से रूबरू कराएगी।”

विज्ञापन
Nagesh Kukunoor to start making a web series on Ramalinga Raju of Satyam Computers
स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर्थिक घोटालों या आर्थिक मामलों से जुड़ी कहानियों पर हिंदी सिनेमा में अभी तक ज्यादा काम नहीं हुआ है। मणिरत्नम की फिल्म ‘गुरू’ को मिली कामयाबी के अरसे बाद ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ रिलीज हुई और इसे भी लोगों ने काफी चाव से देखा। इस बीच कुछ निर्माताओं ने महाराष्ट्र के ही एक और बहुत बड़े आर्थिक घोटाले की कहानी पर भी ध्यान दिया है। अब्दुल करीम तेलगी के शातिर दिमाग के चलते हुए इस स्टाम्प घोटाले की जांच करने वाले अधिकारियों से भी हाल के दिनों में कुछ निर्माताओं ने मुलाकात की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed