{"_id":"6024f32b8ebc3ee9143f907b","slug":"john-abraham-got-trolled-after-sharing-bike-riding-video-without-helmet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाइक पर स्टंट करते हुए जॉन अब्राहम ने शेयर किया वीडियो, फैंस ने लगा दी क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाइक पर स्टंट करते हुए जॉन अब्राहम ने शेयर किया वीडियो, फैंस ने लगा दी क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : Insatagram- @thejohnabraham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के हिट एंड फिट एक्टर जॉन अब्राहम फिल्म इंडस्टी के जाने माने अभिनेता हैं। जॉन इन दिनों आपनी आने वाली फिल्म 'सत्यमेय जयते 2' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस आने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह एक बार एक्शन करते नजर आएंगे। वहीं अब वह अपनी एक और अपकमिंग फिल्म 'अटैक' पर काम कर रहे हैं। जॉन न सिर्फ आनी दमदार एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी फिट बॉडी के लिए जाने जाते हैं।
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : Insatagram- @@thejohnabraham
अभिनेता जॉन अब्राहम ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म अटैक के एक बाइक स्टंट की झलक शेयर की है। उन्होंने एक्शन चेज सीक्वेंस का एक वीडियो साझा किया है, जहां वह बाइक चलाते नजर आ रहे हैं और उनकी कैमरा टीम शूट कर रही है। लेकिन दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने के कारण उन्हें नेटिजन्स ने ट्रोल कर दिया है।
3 of 5
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम
- फोटो : Instagram - thejohnabraham
अभिनेता जॉन अब्राहम ने वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्टंट के लिए गंभीर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो क्लिप में वह बाइक पर बैठकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘स्टटिंग, एक्शन, बाइक्स, अटैक’। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुआ लिखा, ‘नो सेफ्टी’। एक अन्य ने शख्स ने रिएक्शन दिया, ‘जॉन अब्राहम कृपया हेलमेट पहनें’।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं उनके वीडियो पर इस तरह की कई और भी प्रतिक्रियाएं आई हैं. इंटरनेट पर जॉन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि फिल्म अटैक के कुछ सीन के लिए जॉन इसी महीने नई दिल्ली में शूट करेंगे। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस अहम रोल प्ले करती नजर आएंगी.
विज्ञापन
5 of 5
John Abraham
- फोटो : Social Media
इसके बाद वे फिल्म पठान की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। फिल्म पठान में उनके साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अहम किरदार निभाएंगी. ये फिल्म लक्ष्य राज आनंद द्वारा डायरेक्ट की जा रही है. बता दें कि जॉन ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्म ‘जिस्म’ से की थी जो कि एक थ्रिलर फिल्म थी. उसके बाद साया, ऐतबार, पाप, लकीर, धूम जैसी फिल्मों से उन्होंने अपने अभिनय का कौशल दिखाया है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।