सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कथित आत्महत्या को लेकर हर दिन नए- नए और चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। पटना पुलिस की एक टीम जांच के लिए मुंबई पहुंची है, वहीं कुछ लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि रिया चक्रवर्ती संग रिलेशन में आने से पहले सुशांत, अंकिता लोखंडे को डेट करते थे।
चार साल पहले गर्लफ्रेंड संग प्यार में डूबे ऐसे लगते थे सुशांत, वायरल हो रहा वो पोस्ट जिसमें अंकिता ने कहा था- कौन तुझे यूं प्यार करेगा....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अंकिता लोखंडे और सुशांत की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अंकिता ने सुशांत से प्यार का इजहार किया था और ये भी कहा था कि कोई उन्हें उतना प्यार नहीं कर सकता जितना वो करती हैं। फोटो पोस्ट करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा था कि 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा जैसे मैं करती हूं गुग्गा, मैं तुमसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं बेबी।'
Kaun tujhe yuh pyaar karega jaise main karti hu gugga .. Luv u so much baby @itsSSR ❤️❤️❤️❤️❤️💋💋💋💋💋💋 pic.twitter.com/cfbgtLGB8Y
ये तस्वीर 28 फरवरी 2016 को अंकिता ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की थी। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह हिट थी। कई सालों तक ये रिलेशनशिप में रहे। हालांकि इसके बाद सुशांत और अंकिता के रास्ते अलग अलग हो गए। सुशांत के जाने के बाद अंकिता कई बार काफी इमोशनल होती नजर आईं हैं।
बता दें कि 'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ काम किया था। उन दिनों खबरें थीं कि अंकिता और सुशांत जल्द शादी करने वाले हैं। इसके बाद दोनों के बीच क्या हुआ ये कोई नहीं जानता लेकिन सुशांत की मौत के बाद भी अंकिता, सुशांत के परिवार से मिलने गईं थीं।
वहीं पटना पुलिस से पूछताछ में अंकिता ने बताया है कि मणिकर्णिका फिल्म के लिए बधाई देने के बाद मेरी सुशांत से बातचीत हुई थी। इसी दौरान सुशांत काफी भावुक हो गए और बताया कि वह रिया के साथ रिलेशनशिप में काफी परेशान हो चुके हैं और इसे खत्म करना चाहते हैं। सुशांत ने बताया था कि रिया उन्हें काफी परेशान कर रही हैं।