इन दिनों देशभर में गणपति की धूम है। खासकर महाराष्ट्र में घणेश चतुर्थी के पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। तो वहीं मुंबई में रहने वाले बॉलीवुड स्टार्स भी इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हैं। गणेश चतुर्थी के साथ ही अष्टमी के दिन से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत होती है। जिसे महाराष्ट्र में भी मनाया जाता है। ऐसे में इस पर्व को अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी मनाया।
अंकिता लोखंडे ने पारंपरिक अंदाज में की महालक्ष्मी पूजा, कहा- 'भगवान हमारे साथ है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस समय अंकिता, सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसी बीच अंकिता ने अपने घर में हुए सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। अंकिता ने अपने घर में मां के साथ महालक्ष्मी पूजा की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं।
Maaaaaa❤️ @vandanaphadnislokhande
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
अंकिता लोखंडे ने जो तस्वीरें साझा की हैं। उन तस्वीरों में वो मेहरून रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। अंकिता के पारंपरिक मराठी अवतार को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में उनके साथ उनकी मां वंदना भी नजर आ रही हैं। अंकिता ने कई पोस्ट साझा किए हैं। जिनमें से एक पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है कि, 'भगवान हमारे साथ है'।
Mahalaxmi pooja ❤️ #Gauriganpati God is with us 🔱
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
अंकिता के इस लुक को देखकर उनके फैंस को अंकिता और सुशांत का धारावाहिक पवित्र रिश्ता याद आ गया है। उनके फैंस इन तस्वीरों को देख उनकी तुलना पवित्र रिश्ता की अर्चना से कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अंकिता के घर पर गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा पधारे थे। जिनका स्वागत भी अंकिता ने खूबसूरती से किया था।
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। सुशांत के निधन के बाद से ही अंकिता लगातार उनके लिए अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। उन्होंने तमाम टीवी चैनल्स पर आकर भी सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कई जानकारियां दीं। साथ ही वो लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे कैंपेन का भी हिस्सा रहती हैं।
पढ़ें: सिद्धार्थ पिठानी के बयान का सुशांत के परिवार ने किया खंडन, कहा था- 'परिवार से पूछकर उतारा था शव'