{"_id":"5aab4fd24f1c1b90778b5cc2","slug":"ankita-lokhande-first-look-of-manikarnika-film-is-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड 'क्वीन' के साथ फिल्म कर रहीं टीवी की टॉप एक्ट्रेस, पहले लुक ने मचाया तहलका ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड 'क्वीन' के साथ फिल्म कर रहीं टीवी की टॉप एक्ट्रेस, पहले लुक ने मचाया तहलका
Fri, 16 Mar 2018 02:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ankita Lokhande
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते काफी समय से कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' सुर्खियों में है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें कंगना झांसी की रानी का किरदार निभा रही हैं। कंगना के लुक के सामने आने के बाद एक और एक्ट्रेस के लुक की तस्वीरें लीक हो गई हैं। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे हैं।
2 of 5
Ankita Lokhande
'मणिकर्णिका' फिल्म अंकिता की डेब्यू फिल्म हैं जिसमें वह झलकारी बाई का अहम रोल निभा रही हैं। इस तस्वीर में अंकिता लाल और हरे रंग की साड़ी महाराष्ट्रियन स्टाइल में पहनी है। जिसमें वह गजब की खूबसूरत लग रही हैं। जानकारी के मुताबिक अंकिता ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।
3 of 5
Ankita Lokhande
'मणिकर्णिका' में अंकिता लोखंडे कंगना रनौत की राजदार का किरदार निभाएंगी। अंकिता मुख्य रूप से महाराष्ट्रियन हैं ऐसे में उनके लिए यह किरदार निभाना काफी आसान रहा। अंकिता लोखंडे टेलीविजन में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। साल 2009 में अंकिता ने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से इंडस्ट्री में कदम रखा था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ankita Lokhande
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत 'पवित्र रिश्ता' सीरियल में एक साथ काम किया था। यहां तक की लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि साल 2016 में 6 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
'मर्णिकर्णिका' फिल्म की कहानी 'बाहुबली' फिल्म के लेखक वी विजेंद्र प्रताप ने लिखी है। इस फिल्म को क्रिश डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना को एक सीन के दौरान नाक पर चोट भी लग गई थी। 'मर्णिकर्णिका' में कंगना और अंकिता लोखंडे के अलावा सुरेश ओबरॉय और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।