फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे ने गणपति बप्पा से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के लिए दुआ, कहा- 'बप्पा तू सब जानता है'

Sun, 23 Aug 2020 08:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 23 Aug 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Prayer To Ganpati Bappa For Sushant Singh Rajput
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले के बाद से सबी की निगाहें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे पर टिकी हुई हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही सभी अंकिता को सांत्वना देने में लगे हुए हैं। ऐसे में अंकिता भी सुशांत के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। अब हाल ही में अंकिता ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर पर भगवान गणेश की स्थापना की है। इसी के साथ उन्होंने बप्पा से सुशांत के लिए प्रार्थना भी की है।

Ankita Lokhande Prayer To Ganpati Bappa For Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के निधन के बाद से ही अंकिता ने उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। अंकिता तमाम न्यूज चैनल में भी गईं। जहां उन्होंने सुशांत के बारे में कई बातें बताईं। अंकिता लगातार सुशांत के परिवार के साथ ही अभिनेता के लिए इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। अब हाल ही में गणेस चतुर्थी के मौके पर अंकिता ने अपने घर पर गणेश जी की स्थापना की। इसी के साथ उन्होंने गणेश जी से सुशांत के लिए दुआ भी की।

Ankita Lokhande Prayer To Ganpati Bappa For Sushant Singh Rajput
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अंकिता के घर में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अंकिता ने लिखा है, 'आपका घर में स्वागत है, गणपति बप्पा। बप्पा तू सब जानता है। आप और मैं एक बहुत ही खास बॉन्ड शेयर करते हैं। सभी एक साथ आकर अपने पूरे दिल से प्रार्थना करें। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरिया।'

View this post on Instagram

Welcome home Bappa ❤️ Bappa tu sab jaanta hai 🔱 You and I share a very special bond Bappa❤️ Let’s all come together and pray with all heart to Bappa ❤️⭐️ #GayatriMantra4SSR #globalprayers4ssr Happy Ganesh Chaturthi everyone 🤗 Ganpati bappa Maurya 🙏🏻

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Prayer To Ganpati Bappa For Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में बैकग्राउंड में गायत्री मंत्र बजते हुए भी सुनाई दे रहा है। अंकिता की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ग्लोबल गायत्री मंत्र का आयोजन किया था। इसी के अंतर्गत अंकिता ने भी गायत्री मंत्र के साथ सुशांत के लिए प्रार्थना की है।

विज्ञापन
Ankita Lokhande Prayer To Ganpati Bappa For Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बीते शनिवार को सुशांत की याद में एक वर्चुअल प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो भी पोस्ट किया है। श्वेता के कार्यक्रम में 101 से अधिक देशों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी। श्वेता ने बताया कि नकारात्मकता को कम करने के लिए एक वैश्विक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर गायत्री मंत्र का पाठ भी किया।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत का शव देख रिया चक्रवर्ती ने कहा था 'सॉरी बाबू', अब रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed