फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छतरी लेकर इस अंदाज में घर से बाहर दिखीं कटरीना कैफ, कहा- 'बारिश होगी तो मैं अपनी...'

Sun, 23 Aug 2020 08:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 23 Aug 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif photo with umbrella goes viral
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से कटरीना कैफ ने अपने फैंस के लिए अपनी नई तस्वीर साझा की है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

Katrina Kaif photo with umbrella goes viral
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

कटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक और यल्लो कलर की छतरी पकड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में कटरीना कैफ व्हाइट कलर का शॉर्ट और हुडी पहनी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने पोस्ट में खास पंक्तियां भी लिखी हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

When it rains , I share my umbrella. If I have no umbrella, I share the rain .☔️🙂. - anonymous

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

Katrina Kaif photo with umbrella goes viral
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

कटरीना कैफ ने पोस्ट में लिखा, 'बारिश होगी तो मैं अपनी छतरी साझा करूंगी लेकिन अगर छतरी नहीं होगी तो बारिश साझा करूंगी।' कटरीना कैफ की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस और सोशल मीडिया पर यूजर तस्वीर पर कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif photo with umbrella goes viral
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और मजेदार वीडिया-तस्वीरें साझा कर रही हैं। बात करें कटरीना कैफ की फिल्मों की तो वह आखिरी बार फिल्म भारत में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म पिछले साल जून में रिलीज हुई थी। फिल्म भारत में कटरीना कैफ के साथ अभिनेता सलमान खान मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
Katrina Kaif photo with umbrella goes viral
फिल्म भारत - फोटो : social media

फिल्म भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। साथ ही फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की थी। कटरीना कैफ जल्द ही अक्षय कुमार के साथ अपनी नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसको लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी साजिशन हत्या, दिवंगत अभिनेता के पिता के वकील ने उठाए ये अहम सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed