फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत को याद कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, लिखा- 'तुम्हारी आवाज आज भी मेरे दिल...'

Wed, 02 Sep 2020 12:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 02 Sep 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
ankita lokhande share the video of sushant singh rajput in which he is doing paragliding
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : फाइल

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उनके चाहने वाले आज तक उन्हें नहीं भूल पाए हैं। एक तरफ जहां सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हर दिन सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर ट्रेंड चलाए जा रहे हैं। सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी अभिनेता की मौत के बाद से शोक में हैं। इन दिनों वो दिवंगत अभिनेता के परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में उनका साथ दे रही हैं। हाल ही में अंकिता ने एक भावुक पोस्ट के जरिए सुशांत को याद किया।



ankita lokhande share the video of sushant singh rajput in which he is doing paragliding
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो तब का है, जब सुशांत और अंकिता रिलेशन में थे और दोनों साथ छुट्टियां मनाने गए थे। इस वीडियो में सुशांत पैराग्लाइडिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अंकिता ने एक शायरी के जरिए अपनी बात कही है।

ankita lokhande share the video of sushant singh rajput in which he is doing paragliding
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : फाइल
अंकिता ने लिखा-
काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे, या फिर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे,
यूं तो शायद  इतना तुझे याद ना करते हम यार,
क्योंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नई दिलचस्प गलियों में, हम भी तेरे यार खुश थे तुझे ऊंचा उड़ता देख कर,
इस तरह तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे  ये उड़ान भरने ही ना देते हम  यार,
क्योंकि जब तू यहां जमीन पर था हम यारों के साथ, हंसते थे हम, गाते भी थे, किस्से एक दूसरे को सुनाते भी थे,
क्या हुआ जो ये हंसता हुआ सपनों को यूं जीता हुआ यार मेरा फिर कभी ना हंसेगा, ना रोएगा, फिर कभी ना जिएगा बस सोएगा
उसकी इस नींद को सुकून दे या रब।
विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande share the video of sushant singh rajput in which he is doing paragliding
सुशांत और अंकिता - फोटो : फाइल

इस शायरी को लिखने के साथ अंकिता ने बताया है कि इस वीडियो को आदित्य ने रिकॉर्ड किया था। अंकिता ने लिखा कि ये हमारी एक साथ बिताई गई वेकेशन की वीडियो है। तुम्हारी आवाज मेरे दिल में छेद कर जाती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

How beautifully expressed and written nats ❤️❤️ adi thanku so much for the memories ❤️ #Sushant u will be missed by all of us and all of ur fans 🖐 #keepflying #Repost @natasha_sharma_redij with @make_repost ・・・ काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे ,यां फ़िर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे. यूं तो शायद इतना तुझे याद ना करते हम यार , क्यूंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नयी दिलचस्प गलियों मे, हम भी तेरे यार खुश थे तुझे ऊंचा उड़ता देख कर. इस तरह तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे ये उड़ान भरने ही ना देते हम यार.क्यूंकि जब तू यहाँ ज़मीन पर था हम यारों के साथ, हस्ते थे हम, गाते भी थे, किस्से एक दूसरे को सुनाते भी थे. क्या हुआ जो ये हस्ता हुआ सपनो को यूं जीता हुआ यार मेरा फ़िर कभी ना हसेगा, ना रोयेगा फ़िर कभी ना जिएगा बस सोयेगा. उसकी इस नींद को सुकून दे या रब #truthshallprevail #justiceforsushantsinghrajput #memories #sushant #Helovedadventures #Manwithavision #manwithdreams This video was recorded by @adittyaredij On one of our vacation together @lokhandeankita your voice pierced through my heart 💔

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

विज्ञापन
ankita lokhande share the video of sushant singh rajput in which he is doing paragliding
अंकिता और सुशांत - फोटो : फाइल

गौरतलब है कि सुशांत और अंकिता की मुलाकात धारावाहिक पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। सुशांत ने अंकिता को एक रियलिटी शो में प्रपोज भी किया था। दोनों ने एक साथ दो फ्लैट भी खरीदे थे और फिर साथ भी रहे थे। लेकिन किन्हीं वजहों से ये रिश्ता टूट गया।

Pawan kalyan Birthday: शानदार अभिनेता के अलावा मशहूर राजनेता हैं पवन कल्याण, जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed