करीना कपूर खान जल्द ही फिर से मां बनने वाली हैं। बीते दिनों जब उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने अपनी खुशी जाहिर की। वहीं करीना कपूर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इन दिनों उनका उनके एक सह कलाकार के साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो में एक ट्विस्ट है।
अपने 'सह कलाकार' के साथ मस्ती करती नजर आईं करीना कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अनलॉक के बीच धीरे-धीरे सभी फिल्मों को शूटिंग फिर से शुरू हो रही है। ऐसे में करीना कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस फिल्म के सेट पर वह एक बहुत की प्यारे डॉगी के साथ मस्ती करती हुईं नजर आईं। इस डॉगी को करीना कपूर खान ने अपना सह कलाकार बताया है। इस डॉगी के साथ मस्ती करते हुए करीना कपूर खान ने वीडियो भी बनाया जो खूब वायरल हो रहा है।
डॉगी के साथ वाले इस वीडियो को करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में वह डॉगी के साथ मस्ती कर रही हैं। वीडियो में करीना कपूर ने ब्लैक कलर का ट्रैकसूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए करीना कपूर खान ने मजेदार पोस्ट लिखा है। उन्होंने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'अपने पसंदीदा सह कलाकार लियो डी कैप्रियो नहीं लियो के साथ शूटिंग कर रही हूं।'
Shooting with my fav co-star L̶e̶o̶ ̶D̶i̶ ̶C̶a̶p̶r̶i̶o̶ my Leo 😂❤️❤️
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान का अपने पसंदीदा डॉगी के साथ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि करीना कपूर खान की इन दिनों एक ही फिल्म अंडर प्रोडक्शन है और उसका नाम है, ‘लाल सिंह चड्ढा’। यह फिल्म मशहूर हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है और इस फिल्म में उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ बनी है।
दोबारा मां बनने से पहले करीना कपूर इस फिल्म की बाकी बची शूटिंग भी पूरी करना चाहती हैं। बीते दिनों सैफ अली खान और करीना ने अपने दूसरे बच्चे के आने की घोषणा की थी। आपको बता दें कि सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी जिनसे सैफ को बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम खान हैं। वहीं सैफ अली खान ने करीना कपूर खान से दूसरी शादी की। जिससे उन्हें बेटा तैमूर अली खान हैं, जो आए दिन अपनी क्यूटनेस की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।
पढ़ें: कंगना रनौत का खुलासा, उनकी मां ने दलित बच्ची को लिया था गोद, घर में रहती थीं बहनों की तरह