फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत का खुलासा, उनकी मां ने दलित बच्ची को लिया था गोद, घर में रहती थीं बहनों की तरह

Tue, 01 Sep 2020 09:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 01 Sep 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut reveal her mother adopted a Dalit woman daughter paid for her education and got her married
कंगना रनौत - फोटो : twitter: @KanganaTeam

हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वालीं अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने भारत में आरक्षण खत्म करने की बात कही थी। जिसके बाद लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। अब कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी मां ने एक दलित लड़की को गोद लिया था। 

Kangana Ranaut reveal her mother adopted a Dalit woman daughter paid for her education and got her married
कंगना रनौत - फोटो : twitter: @KanganaTeam

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उस दलित लड़की की तस्वीरों को भी साझा किया है, जिसको उनकी मां ने गोद लिया है। उस दलित लड़की का नाम राजकुमारी है। अपने ट्वीट में कंगना रनौत ने अपनी मां के लिए खास बातें लिखी हैं। कंगना रनौत ने पहली जो तस्वीर साझा की है उसमें राजकुमारी के साथ वह और उनकी बहन रंगोली दिखाई दे रही हैं। 

Kangana Ranaut reveal her mother adopted a Dalit woman daughter paid for her education and got her married
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

इस तस्वीर को साझा करते हुए कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्यारे दोस्तों, काफी लोगों ने मुझे दलितों पर होने वाले अत्याचार से जुड़ी खबरें टैग की हैं और कई ओवर स्मार्ट लोग जो भारत को सिर्फ इन्हीं न्यूज के माध्यम से जानते हैं, वह आधुनिक भारत को लेकर मेरे विचार का मजाक उड़ाते हैं। ऐसे लोगों के लिए मैं अपनी जिंदगी और मेरी बहन राजू दी, (जो इस तस्वीर में दुल्हन हैं) उनकी कहानी साझा कर रही हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut reveal her mother adopted a Dalit woman daughter paid for her education and got her married
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने दूसरे ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा, 'मेरी मां की नई- नई शादी हुई थी, गांव में मनसा नाम की एक दलित महिला की हालत देखकर उन्हें काफी दुख हुआ। उसकी तीन लड़कियां थीं लेकिन आय का कोई स्त्रोत नहीं था, जिसके बाद ससुराल वालों की मर्जी के खिलाफ मेरी मां ने उस महिला की सबसे छोटी बेटी राजकुमारी को गोद ले लिया, उसे स्कूल भेजा और फिर कॉलेज भी पढ़ाई भी करवाई।'
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut reveal her mother adopted a Dalit woman daughter paid for her education and got her married
कंगना रनौत - फोटो : twitter: @KanganaTeam

कंगना रनौत ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'राजू दी हमारे साथ बड़ी हुईं और 21 साल की उम्र में मां ने उनकी शादी भूमि जीजू से कर दी। वह चंडीगढ़ में रहते हैं, इस हफ्ते उनके बेटे भानू की शादी हुई, जब मुझे उस जोड़े की प्यारी सी तस्वीरें मिलीं तो मेरी मां ने कहा कि लड़की ब्राह्मण है, यह कभी किसी न्यूज में नहीं दिखाया जाएगा।' कंगना रनौत ने अपने अगले ट्वीट में कई तथ्यों का भी जिक्र किया है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed