फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के काबू में आने के संकेत मिलते ही काजोल चलीं सिंगापुर, इसलिए रहेंगी बेटे और पति अजय देवगन से दूर

Tue, 01 Sep 2020 08:29 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 01 Sep 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Kajol has flown to Singapore with her daughter Nysa after her school resumed
अजय देवगन का परिवार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान और तमाम दूसरे भारतीय फिल्मी सितारों के दुबई के जुमैरा बीच पर बने बंगलों के बारे में तो सबने सुना है लेकिन क्या आपको पता है कि अजय देवगन और काजोल का एक घर सिंगापुर में भी है। जी हां, दोनों ने वहां दो साल पहले एक आलीशान फ्लैट खरीदा था लेकिन छुट्टियां मनाने के लिए नहीं बल्कि अपनी बेटी नीसा की पढ़ाई के लिए।

Kajol has flown to Singapore with her daughter Nysa after her school resumed
अजय देवगन का परिवार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनलॉक शुरू होते ही नीसा वापस सिंगापुर चली गई हैं नीसा वहां यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ एशिया में पढ़ती हैं और अभी 17 साल की हैं। उनके माता पिता नहीं चाहते कि नीसा महामारी के दौर में वहां अकेले रहें और परेशान रहें तो उनके साथ काजोल भी कुछ दिनों के लिए सिंगापुर जा चुकी हैं। सिंगापुर में नीसा के कॉलेज के अलाव दूसरे संस्थान भी खुल चुके हैं और वहां जीवन तेजी से सामान्य होता जा रहा है।

Kajol has flown to Singapore with her daughter Nysa after her school resumed
अजय देवगन का परिवार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में देवगन परिवार ने तो अब तक कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके करीबी सूत्र बताते हैं कि इस बारे में देवगन परिवार में लंबी चर्चा हुई कि नीसा को अभी बाहर जाना चाहिए कि नहीं। इस बारे में फिर यही तय हुआ कि कोरोना का संक्रमण अभी कुछ महीनों और साल तक दुनिया के लिए खतरा बना रहने वाला है लेकिन सावधानी बरतकर इसे हराया जा सकता है। अजय देवगन खुद भी देश में आरोग्य सेतु एप के ब्रांड अंबेसडर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol has flown to Singapore with her daughter Nysa after her school resumed
अजय देवगन, नीसा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यहां गौरतलब है कि महामारी के शुरूआती दिनों में लाखों की संख्या में आम जनता भले एकाएक हुए लॉक डाउन के चलते परेशान रही हो और महीनों तक दूसरे प्रदेशों में फंसी रही हो। लेकिन, देश के तकरीबन सभी घरानों और धनाढ्य परिवारों के बच्चे समय रहते अपने परिवारों के पास वापस लौट आए थे। एक बड़े फिल्म निर्माता ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर ये भी बताया कि इन सभी परिवारों को लॉकडाउन की भनक पहले ही लग गई थी और इसीलिए सारे बच्चे लॉक डाउन से पहले ही अपने घरों को लौट आए।

विज्ञापन
Kajol has flown to Singapore with her daughter Nysa after her school resumed
अजय देवगन का परिवार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

काजोल भी अपनी बेटी को लाने खुद सिंगापुर गईं थी और लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही मुंबई लौट आई थीं। लॉक डाउन के दौरान पूरा परिवार साथ रहा। इस दौरान बच्चों ने भी अपने माता पिता के साथ अच्छा समय बिताया। अजय देवगन जरूर इस दौरान अपनी प्रोडक्शन कंपनी और स्पेशल इफेक्ट्स कंपनी का काम देखते रहे। उन्होंने इस दौरान आरोग्य सेतु का विज्ञापन भी घर में रहते हुए ही शूट किया। काजोल और नीसा अब अगले कुछ महीने सिंगापुर में रहेंगे जबकि अजय देवगन और युग यहां मुंबई में अपने लंबित काम फिर से शुरू करेंगे।

पढ़ें: बाइस्कोप: कादर के संवादों का कमाल, डिंपल की कलम का धमाल और तीन बत्ती के जग्गू का नाना संग असली बवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed