फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई को हत्या का नहीं मिला सबूत, अब सुसाइड के एंगल से होगी जांच

Tue, 01 Sep 2020 07:31 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 01 Sep 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case latest news no evidence found by cbi against murder
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत केस में करीब एक हफ्ते से सीबीआई की जांच जारी है। केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती समेत सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत और नीरज सिंह से पूछताछ में अब तक कई जानकारी सामने आई हैं। इस बीच मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

sushant singh rajput case latest news no evidence found by cbi against murder
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत के परिवार के सदस्यों ने इसे हत्या करार दिया था लेकिन अभी तक जो सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सीबीआई को जांच में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिससे इस मामले को हत्या करार दिया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीबीआई को शुरुआती जांच में सुशांत के मर्डर का कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि जांच एजेंसी अभी भी कई एंगल से जांच कर रही है।

sushant singh rajput case latest news no evidence found by cbi against murder
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

अभी तक सीबीआई की टीम दो बार सुशांत के घर पर जांच के लिए जा चुकी है, जहां क्राइम सीन को भी रीक्रिएट किया गया। हालांकि कोई भी रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा नहीं कर रही है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह अभी शुरुआती जांच रिपोर्ट है। सीबीआई की टीम आत्महत्या के एंगल पर अब कड़ी जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case latest news no evidence found by cbi against murder
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत केस में सीबीआई ने अभी तक क्या किया?

  • सीबीआई की टीम जांच के लिए सुशांत के घर दो बार गई
  • सुशांत के घर पर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया
  • सीबीआई ने मुख्य आरोपियों और गवाहों से पूछताछ की
  • मुंबई पुलिस के अधिकारियों का बयान लिया गया
  • सीबीआई की टीम ने कूपर अस्पताल का दौरा किया
     
विज्ञापन
sushant singh rajput case latest news no evidence found by cbi against murder
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट पर निगाहें
सुशांत केस में अहम सबूत एम्स फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट है। इसमें सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ऑटोप्सी रिपोर्ट भी है। बता दें कि सीबीआई मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के माता-पिता सहित आठ लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी ने आज अभिनेत्री से पूछताछ नहीं की। रिया से पिछले चार दिनों में 35 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed