सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती संदेह के घेरे में हैं। उन पर कई गंभीर आरोप हैं। वहीं हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने मीडिया को इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने हैरान कर देने वाले खुलासे किए। साथ ही अपना पक्ष भी रखा। उनके मीडिया इंटरव्यू के बाद बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो अब रिया चक्रवर्ती के समर्थन में बोल रहे हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने भी उनके समर्थन में आवाज उठाई है।
Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आईं ये अभिनेत्री, कहा- 'वह इतनी परेशानी में हैं और...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती के समर्थन में टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके समर्थन में सितारों का कहना है कि इस मामले में कोई फैसला आने से पहले किसी के बारे में कोई गलत राय न बनाएं। अब इस कड़ी में मिनिषा लांबा ने भी यही बात बोली है। उन्होंने ट्विटर पर रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आवाज उठाई है। जिसमें मिनिषा लांबा ने बड़ी बात बोली है।
मिनिषा लांबा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि रिया चक्रवर्ती के बोलने के बाद, हमें यह महसूस करना चाहिए कि एक व्यक्ति जो इतनी परेशानी में है और सब चीजें झेल रहा है। वह भी आप ही लोगों की तरह सुशांत के हित में न्याय की मांग कर रही हैं और आपकी ही तरह सच के सामने आने का इंतजार कर रही हैं।’मिनिषा लांबा ने एक और ट्वीट किया।
I do hope that after #RheaChakroborty speaking out, that we realise, in all the weeks of horrific vilification, reinforcing set stereotype wild conjecture.. That there is a human being out there dealing with a tragic loss, who is seeking the same answers that you.
अभिनेत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में रिया चक्रवर्ती के लिए लिखा, 'हमारे देश की न्यायिक व्यवस्था और जांच एजेंसी अपना काम कर रही हैं। हमें खुद से यहां किसी भी तरह का न्यायाधीश और जूरी नहीं बनना चाहिए।' सोशल मीडिया पर मिनिषा लांबा के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं।
... Verdict that Is not how we, as Free, Educated, Thinking modern citizens of the world ought to reduce ourselves to. We can strive to be better than that. Our Justice systems and Premier investigative agencies are at the job.. Let us not be any kind of judge and jury here 🙏🙏
— Minissha Lambba (@Minissha_Lamba) August 31, 2020
अभिनेत्री के फैंस भी उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी हैं। ऐसे में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों की बयानबाजी लगातार देखने को मिल रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें अलग-अलग तरह से ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे हैं। साथ ही रिया चक्रवर्ती को लोगों की आलोचना का भी सामना करना पड़ा रहा है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: सिद्धार्थ पिठानी के बार-बार बयान बदलने पर गुस्से में आए ये अभिनेता, कहा- 'वह सही से पीटे नहीं हैं'