फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदमाशों के हमले में सुरेश रैना के फूफा और कजिन की मौत, कपिल शर्मा ने पंजाब पुलिस से कही ये बात

Tue, 01 Sep 2020 06:48 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 01 Sep 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma tweet for suresh raina family incident in punjab
सुरेश रैना, कपिल शर्मा - फोटो : instagram/sureshraina3, instagram/kapilsharma

हाल ही में खबर सामने आई थी कि क्रिकेटर सुरेश रैना के परिवार के सदस्यों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें उनके फूफा और कजिन की मौत हो गई। सुरेश रैना दुबई में थे। निजी कारणों की वजह से वो भारत लौट आए। सुरेश रैना ने ट्वीट करके कार्रवाई की मांग की। उनके ट्वीट के बाद कपिल शर्मा ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

kapil sharma tweet for suresh raina family incident in punjab
कपिल शर्मा - फोटो : screenshot from the kapil sharma show

कपिल ने ट्वीट किया, 'इस दुखद घटना के बारे में सुनकर बहुत बुरा लगा पाजी। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। डियर डीजीपी सर, इस मामले में संज्ञान लें और अपराधियों को सजा दें।'

kapil sharma tweet for suresh raina family incident in punjab
सुरेश रैना - फोटो : instagram/sureshraina3

पठानकोट के गांव थरियाल में बदमाशों ने 19-20 अगस्त की रात करीब ढाई बजे घर में घुसकर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार पर हमला किया। उनके दोनों बेटे कौशल और अपन भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने बेसबॉल बैट और रॉड से हमला किया। बदमाशों ने रैना की बुआ आशा देवी और उसकी सास सत्या देवी पर भी हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma tweet for suresh raina family incident in punjab
Suresh Raina - फोटो : twitter@ImRaina

लुटेरों ने घर के अंदर रखे कैश, जेवर और अन्य सामान पर हाथ साफ किया और उसी रास्ते लौट गए। सुबह दूध देने आए व्यक्ति को कराहने की आवाज आई तो लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा तोड़ा गया। तब तक अशोक कुमार की मौत हो चुकी थी। कौशल 20 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे। अधिक चोटिल होने के कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। सोमवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
kapil sharma tweet for suresh raina family incident in punjab
सुरेश रैना - फोटो : instagram/sureshraina3

सुरेश रैना ने ट्वीट में कहा कि 'यह पंजाब में उनके परिवार के साथ क्या हो रहा है। यह भयानक से भी परे है। मेरे फूफा की बेरहमी से हत्या हो गई। बुआ और कजिन बुरी तरह घायल हुए। कजिन रात को जिंदगी और मौत की जंग हार गया। बुआ की हालत अभी बहुत नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed