सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक वक्त इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी हुआ करती थीं लेकिन इनके प्यार को किसी की नजर लग गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। सुशांत की आत्महत्या के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी टूट गई हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक महीना पूरा होते ही अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है।
सुशांत की याद में एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने जलाया दीपक, आज ही के दिन एक महीने पहले एक्टर ने की थी आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
अंकिता के इस पोस्ट को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। फैंस कमेंट कर उन्हें मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'सुशांत के बारे में सुनकर बहुत बुरा लगा। आप अपना ख्याल रखिए हम सभी आपके साथ हैं।'
बता दें कि 'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ काम किया था। दोनों लंबे समय तक रिलेशन में भी रहे थे। उन दिनों खबरें थीं कि अंकिता और सुशांत जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब सीबीआई जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है। हालांकि पुलिस को उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट में कुछ भी संदेहजनक नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि फांसी की वजह से दम घुटने से सुशांत की मौत हुई। बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने ही बांद्रा स्थित फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी।