दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को सात महीने का वक्त गुजर चुका है। लेकिन सुशांत को अब तक कोई भी भुला नहीं पाया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी काफी लाइम लाइट में आ गई हैं। अब हाल ही में अंकिता ने एक बार फिर से सुशांत को याद किया है।
अंकिता लोखंडे को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, बोलीं- 'साथ का वो क्या सफर था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में अंकिता ने मकर संक्रांति के मौके पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अंकिता पतंग उड़ाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के जरिए उन्होंने सुशांत को भी याद किया है।
अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अंकिता पतंग उड़ाती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में सुशांत सिंह राजपूत के डेब्यू फिल्म 'काइ पो चे' का गाना बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है।
View this post on Instagram
वीडियो के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा है, 'अब भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, जब मैं इस गाने को सुनती हूं। क्या शानदार फिल्म थी और सुनहरी यादों के साथ का वह क्या सफर था। सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।' अंकिता के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।
बता दें कि अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में काम किया था। इस धारावहिक में इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसी धारावाहिक के सेट पर इन दोनों की मुलाकात हुई, दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोनों की ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे को करीब छह साल तक डेट किया था। जिसके बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।
पढ़ें: Army Day 2021: भारत मां के सपूतों की ये 10 कहानियां जल्द उतरेंगी बड़े परदे पर, अक्षय लिस्ट में नहीं