फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 साल पहले इस फिल्म में ऋतिक को देखकर पागल हो गई थीं लड़कियां, मिले थे 30 हजार शादी के प्रपोजल

Fri, 15 Jan 2021 08:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 15 Jan 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan debut film Kaho Na pyaar hai completed 21 years actor got 30 thousand marriage proposal
ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

21 साल पहले बॉलीवुड डायरेक्टर राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को फिल्म 'कहो ना प्यार है' से लॉन्च किया था। ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म बड़े पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के चलते ऋतिक रातों रात सुपरस्टार बन गए थे।आज 40 प्लस होने के बाद भी ऋतिक के प्रति लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है तो सोचिए कि 21 साल पहले ऋतिक को देखकर लड़कियों का क्या हाल हुआ होगा? लड़कियां तो ऋतिक की इस कदर उनकी दीवानी हो गईं थी उन्हें शादी के हजारों प्रपोजल आए थे।

Hrithik Roshan debut film Kaho Na pyaar hai completed 21 years actor got 30 thousand marriage proposal
कहो ना प्यार है - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बता दें कि 14 जनवरी को ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म 'कहो ना प्यार हो' को 21 साल पूरे हो गए। इस फिल्म ने पर्दे पर बंपर कमाई की थी और गाने भी सुपरहिट हुए थे। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों के जुबान पर हैं। फिल्म में ऋतिक ने डबल रोल निभाया था और दोनों ही किरदारों से उन्होंने दर्शकों का दिल लूट लिया था। ऋतिक के रुप में बॉलीवुड को एक ऐसा हैंडसम हीरो मिला था जिसकी नशीली आंखे और मजबूत डोले शोले किसी को भी अपना दीवाना बना सकते थे।

Hrithik Roshan debut film Kaho Na pyaar hai completed 21 years actor got 30 thousand marriage proposal
कहो ना प्यार है - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बताया जाता है कि ऋतिक को फिल्म में देखने के बाद लड़कियां इस कदर उनके लिए पागल हो गईं थीं कि ऋतिक को 30 हजार शादी के प्रपोजल मिले थे। हालांकि ऋतिक का दिल उस वक्त सिर्फ सुजैन के लिए धड़कता था। उन्होंने सुजैन खान से 20 दिसंबर 2000 को शादी कर ली थी और लाखों हसिनाओं के दिल तोड़ लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan debut film Kaho Na pyaar hai completed 21 years actor got 30 thousand marriage proposal
कहो ना प्यार है - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

इस फिल्म से अमीषा पटेल को भी बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनकी मां आशा पटेल ने ऋतिक के दूसरे किरदार राज की मां का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में ऋतिक ने अपने दाएं हाथ की छठी अंगुली यानी कि दूसरे अंगूठे को छिपाने के लिए हैंड ग्लोव्स भी पहने थे। इसके चलते वो फिल्म में लेफ्टी बने रहे और पूरे शॉट्स बाएं हाथ से दिए थे।

विज्ञापन
Hrithik Roshan debut film Kaho Na pyaar hai completed 21 years actor got 30 thousand marriage proposal
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में ऋतिक और अमीषा की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। इतना ही नहीं फिल्म का टाइटल सॉन्ग कहो ना प्यार है..... और उसका सिगनेचर स्टेप अभी भी बहुत फेमस है। इस फिल्म के लिए ऋतिक को बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed