फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Army Day 2021: भारत मां के सपूतों की ये 10 कहानियां जल्द उतरेंगी बड़े परदे पर, अक्षय लिस्ट में नहीं

Fri, 15 Jan 2021 08:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 15 Jan 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Army Day 2021 remembers 10 films that Bollywood is making on martyrs and other armed forces men
भुज, तेजस, शेरशाह - फोटो : Twitter

वर्ष 2019 की शुरुआत में अभिनेता विकी कौशल की फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' ने शानदार शुरुआत की तो फौजियों पर बनने वाली फिल्मों की एक बयार सी चलने लगी। निर्माताओं को भरोसा रहा कि अगर काम ठीक से किया जाए तो फौजियों पर आधारित फिल्में भी कमाल कर सकती हैं। आइए सेना दिवस के मौके पर जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन पर साल 2021 में दर्शकों की निगाहें रहेंगी और जिनमें कहानियां होंगी भारत मां के वीर सपूतों की। आश्चर्य की बात ये है कि इनमें नए ‘भारत कुमार’ अक्षय की कोई फिल्म नहीं है।

Army Day 2021 remembers 10 films that Bollywood is making on martyrs and other armed forces men
फिल्म- भुज द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया
सबसे पहले बात अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' की। फिल्म की शूटिंग अजय ने कुछ समय पहले खत्म की है इसलिए अब तक इसके रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं हो पाई है। यह फिल्म स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक की कहानी है जिनका किरदार खुद अजय ही अदा करेंगे। ये कहानी ऐसे लोगों की बहादुरी की कहानी है जिन्होंने भारतीय वायु सेना के विमानों की लैंडिंग के लिए रातोंरात एयरस्ट्रिप बना डाली थी। फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, नोरा फतेही, प्रणिता सुभाष जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Army Day 2021 remembers 10 films that Bollywood is making on martyrs and other armed forces men
शेरशाह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शेरशाह
यह फिल्म सेना के कैप्टन परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा की जीवनी दर्शाती है। फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग पिछले साल जनवरी में ही पूरी हुई। इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। विक्रम बत्रा के किरदार में फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनके साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी कियारा आडवाणी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army Day 2021 remembers 10 films that Bollywood is making on martyrs and other armed forces men
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला

अटैक
अभिनेता जॉन अब्राहम कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर एक फिल्म 'अटैक' लेकर आ रहे हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन लक्षराज आनंद कर रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिकाओं में होंगी। जॉन फिल्म के अभिनेता भी हैं और जयंतीलाल गडा के साथ वह इस फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं। फिल्म में जॉन एक ऐसे फौजी की भूमिका में दिखेंगे जिसे कृत्रिम मेधा से लैस किया गया है।

विज्ञापन
Army Day 2021 remembers 10 films that Bollywood is making on martyrs and other armed forces men
फिल्म तेजस से कंगना का पहला लुक - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

तेजस
देशभक्ति का एक चेहरा इस समय अभिनेत्री कंगना रणौत भी बनी हुई हैं। फिल्म 'तेजस' में कंगना भारतीय वायुसेना के एक पायलट के रूप में दिखेंगी। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला कर रहे हैं और निर्देशन की जिम्मेदारी मिली है सर्वेश मेवाड़ा को। इस फिल्म में पहली बार कंगना एक सैनिक की भूमिका में होंगी और इसके लिए उन्होंने चार महीने तक लड़ाई की खास ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी घोषणा 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' की सफलता के बाद ही की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed