फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से पापा बोनी कपूर से झूठ बोलकर लॉस वेगास चली गईं थीं जान्हवी कपूर, अब जाकर किया खुलासा

Fri, 15 Jan 2021 07:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 15 Jan 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor revealed she once lied to father Boney Kapoor and went to Las Vegas
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया की हर बेटी अपने पापा की राजकुमारी होती है चाहे फिर वो एक सामान्य लड़की हो या फिर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस। करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर भी अपने पापा बोनी कपूर की लाडली बेटी हैं। जान्हवी अपने मां श्रीदेवी और पिता बोनी दोनो के ही काफी करीब थीं। हालांकि श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद से जान्हवी अपने पिता के और भी ज्यादा करीब आ गईं हैं। हाल ही में जान्हवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार वो अपने पापा बोनी कपूर से झूठ बोलकर घूमने चली गई थीं।

Janhvi Kapoor revealed she once lied to father Boney Kapoor and went to Las Vegas
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

करीना कपूर के चैट शो 'व्हाट वूमेन वांट' में अक्सर कई सेलेब्स इंटरव्यू के लिए जाते हैं और वहां बड़ी ही दिलचस्प बातें बताते हैं। ऐसे में जान्हवी कपूर भी करीना के शो में पहुंची थी जहां उन्होंने कई सारे खुलासे किए। जान्हवी ने कहा कि, 'जब आप यंग एज में आप थोड़े बागी होते हैं और आप वो चीजें करते हैं जो आपकी नहीं करना चाहिए'।

Janhvi Kapoor revealed she once lied to father Boney Kapoor and went to Las Vegas
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

आगे जान्हवी ने कहा कि, 'कुछ समय पहले ही मैंने पापा को इस बारे में बताया कि कैसे में उनसे झूठ बोलकर लास वेगास घूमने चली गई थी'। जान्हवी ने कहा कि, 'मैंने अपने पापा से कहा कि मैं फिल्म देखने जा रही हूं लेकिन मैंने फ्लाइट ली और वेगास चली गई। वहां घूमी फिरी और फिर फ्लाइट लेकर मॉर्निंग में घर आ गई। किसी को पता ही नहीं चला कि मैं वेगास में घूम रही थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor revealed she once lied to father Boney Kapoor and went to Las Vegas
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

बता दें कि बोनी की तीन बेटिया हैं अंशुला, जान्हवी और खुशी। श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद से बोनी अपनी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी का ज्यादा ख्याल रखते हैं। बता दें कि अंशुला और अर्जुन कपूर बोनी और मोना कपूर के बच्चे हैं जबकि जान्हवी और खुशी बोनी और श्रीदेवी की बेटियां हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor revealed she once lied to father Boney Kapoor and went to Las Vegas
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई लेकिन जान्हवी के काम को दर्शकों ने पसंद किया था। इसके अलावा फिल्म गुंजन सक्सेना में भी उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। जान्हवी बहुत जल्द फिल्म 'गुड लक जैरी' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेन गुप्ता कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed