फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब आत्महत्या के मुद्दे पर हुई थी सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की बातचीत, दिवंगत अभिनेता ने कहा था ये

Fri, 31 Jul 2020 03:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 31 Jul 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Reveals When She talked Over Suicide topic with Sushant Singh Rajput What Was Actors Reaction
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर कई आरोप लगाए हैं। इनमें एक तरफ रिया पर आरोप लगाते हुए सुशांत की मानसिक हालत को अस्थिर करने की बात कही गई तो वहीं दूसरी ओर करोड़ों रुपयों के हेरफेर का भी जिक्र किया। हालांकि इन सभी आरोपों के बीच अब अंकिता लोखंडे ने भी कई अहम बातों का जिक्र किया है।

Ankita Lokhande Reveals When She talked Over Suicide topic with Sushant Singh Rajput What Was Actors Reaction
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : Social Media

एक वक्त पर छह साल तक सुशांत के साथ रिलेशनशिप में रहीं अंकिता लोखंडे ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए दिवंगत अभिनेता से जुड़े पुराने राज खोले। अंकिता ने बताया कि जब हम (अंकिता- सुशांत) साथ थे, तो हम कई अलग अलग मुद्दों पर बात करते थे। ये बातें देश विदेश से होते हुए चांद- सितारों और प्यार तक भी होती थीं।

Ankita Lokhande Reveals When She talked Over Suicide topic with Sushant Singh Rajput What Was Actors Reaction
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता ने कहा, 'जो लोग सुसाइड कर लेते हैं, एक बार ऐसे ही उनको लेकर एक मुद्दा छिड़ गया। इस पर सुशांत ने कहा था कि पता नहीं कोई ऐसा कैसे कर लेता है। ये तो गलत है और कभी ऐसा सोचना भी नहीं चाहिए। जो इंसान सुसाइड को इतना गलत ठहराता हो वो कैसे सुसाइड कर सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Reveals When She talked Over Suicide topic with Sushant Singh Rajput What Was Actors Reaction
पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media

अंकिता ने आगे कहा, 'बातचीत में सुशांत ने आगे मुझसे भी कहा कभी अगर तुम्हें भी गलती से ऐसा ख्याल आए तो मुझसे तुरंत बात करना, इस गंदे विचार को तो मैं ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट में बदल दूंगा। क्योंकि मर जाना तो कोई समाधान ही नहीं है।' अंकिता ने सुशांत की इन बातों का जिक्र करते हुए कहा, 'जो शख्स इतना पॉजिटिव रहता था, वो कैसे ऐसा कदम उठा सकता है?'

विज्ञापन
Ankita Lokhande Reveals When She talked Over Suicide topic with Sushant Singh Rajput What Was Actors Reaction
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके मुंबई स्थित आवास में मिला था। इस मामले की जांच कर रही पुलिस शुरुआत में इस मामाले को नेपोटिज्म और बॉलीवुड की इनसाइडर- आउटसाइडर की जंग का नतीजा मान रही थी, लेकिन केके सिंह की रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर ने इस केस का पूरा नजरिया ही बदल दिया है।

पढ़ें: करियर की ऊंचाई पर पहुंच इन अभिनेत्रियों ने की थी शादी, इस हीरोइन ने तो इंडस्ट्री को कहा अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed