सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने खरीदी लग्जरी मर्सिडीज कार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Vicky Jain buys luxury Mercedes benz v220d car
अंकिता लोखंडे ने खरीदी नई लग्जरी कार - फोटो : insta

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरती हैं। अंकिता ने कुछ महीने पहले बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की है, जिसके बाद से वह एक के बाद एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। साल 2022 की शुरुआत भी अंकिता के लिए बेहद शानदार है, क्योंकि अब अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने एक लग्जरी मर्सिडीज कार खरीदी है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में नई कार खरीदने की खुशी में अंकिता लोखंडे को पति विक्की जैन संग सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है।

Ankita Lokhande Vicky Jain buys luxury Mercedes benz v220d car
अंकिता लोखंडे ने खरीदी नई लग्जरी कार - फोटो : insta

खरीदी है शानदार बेंज वी-क्लास एलडब्ल्यूबी मर्सिडीज-
वायरल भयानी इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर की गई है, जिसमें कपल को कार की डिलीवरी लेते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद अंकिता अपनी नई मर्सडीज कार का कवर हटाकर केक काटते हुए खुशी से सेलिब्रेट कर रही हैं। इस दौरान अंकिता की मां भी वहां मौजूद हैं और वह कार की पूजा करती नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे इस दौरान खुशी से उछलती नजर आईं। आपको बता दें कि अंकिता ने बेंज वी-क्लास एक्सक्लूसिव एलडब्ल्यूबी मर्सिडीज कार खरीदी है।

Ankita Lokhande Vicky Jain buys luxury Mercedes benz v220d car
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : insta

करोड़ों में है इस लग्जरी कार की कीमत-
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और उनके हसबैंड ने जो शानदार बेंज वी-क्लास एक्सक्लूसिव एलडब्ल्यूबी मर्सिडीज कार खरीदी है वह वी 220 डी की महंगी गाड़ियों में से एक है। इस लग्जरी मर्सिडीज कार की कीमत तकरीबन 1.10 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Vicky Jain buys luxury Mercedes benz v220d car
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन-स्मार्ट जोड़ी शो - फोटो : insta

स्टार प्लस की स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रहा है कपल-
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो अंकिता जल्दी ही पवित्र रिश्ता 2 में नजर आने वाली हैं तो वहीं इस समय वह अपने पति विक्की जैन संग स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed