सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के द कपिल शर्मा शो में इस रविवार भोजपुरी सिनेमा के सितारे रवि किशन, रानी चटर्जी, निरहुआ और आम्रपाली दुबे खासतौर पर मौजूद रहेंगे। इस एपीसोज की शूटिंग के दौरान सारे कलाकारों ने जमकर मस्ती की। इस शो के दौरान सितारों ने एख दूसरे को लेकर खूब दिलचस्प किस्से भी दिल खोलकर सुनाए। रवि किशन ने मुंबई की गलियों में मिली शोहरत के दुनिया भर में फैलने के बारे में बताया तो रानी चटर्जी के किस्सों पर भी शूटिंग के दौरान लोग खूब उत्साहित होते देखे गए। लेकिन, सबसे ज्यादा मजेदार किस्सा शूटिंग के दौरान सामने आया निरहुआ और आम्रपाली का।
TKSS: पढ़िए क्या हुआ जब ऑटो से उतरते ही चिल्लाईं आम्रपाली, ओ निरहुआ!, रवि किशन और रानी का हंस हंसकर बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटिंग के दौरान ये खुलासा हुआ कि मशहूर एक्टर निरहुआ अपनी कई फिल्मों की को-स्टार आम्रपाली के साथ कई बार बड़ी विचित्र स्थितियों में फंस चुके हैं। इस बारे में बात चली तो निरहुआ ने एक ऐसी घटना के बारे में जानकारी दी जिसमें आम्रपाली की शरारत के बाद निरहुआ को देर तक ऑटो में बैठकर शहर घूमते रहे। और, ये किस्सा तब हुआ जब वह आम्रपाली के साथ एक फिल्म देखने गए थे।
इस घटना के बारे में बताते हुए निरहुआ ने कहा, "आम्रपाली कई बार मुझे दुविधा में डाल देती हैं। यदि हम कभी बाहर फिल्म देखने जाते हैं, तो हम ऑटो में यात्रा करना पसंद करते हैं और अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगा लेते हैं। लेकिन फिर भी एक बार एक ऑटो ड्राइवर को शक हो गया और उसने पीछे मुड़कर हमसे पूछा, "क्या आप फिल्मों में काम करते हैं?" मैंने कहा, "नहीं।"
इसके बाद ड्राइवर ने जो कहा उसने निरहुआ और आम्रपाली के दिल की धड़कनें तेज कर दीं। उन्होंने कहा, "असल में आपकी तरह कोई है, जो हमारा हीरो है। कभी आपको उनकी फिल्में देखना चाहिए। वो बहुत बढ़िया एक्टर हैं।" निरहुआ ने कहा, "बिल्कुल, मैं जरूर देखूंगा। फिर मैं सुरक्षित हो गया और उसका शक दूर हो गया। मैंने उन्हें (आम्रपाली) उनके घर पर छोड़ा और उन्होंने ऑटो से उतरकर जोर से कहा, 'ओ निरहुआ!' और इतना कहकर वो भाग गईं। अब जबकि वह मेरी पहचान बताकर भाग गई थीं, तो ऑटो ड्राइवर ने मुझे पूरे शहर में घुमाया।"