सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: मर्सिडीज V220D की मालकिन बनीं अंकिता लोखंडे, कार देख खुशी से झूम उठीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 02 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Actress Ankita Lokhande and Vicky Jain bought luxury car Mercedes V220D video shared on Social Media
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Instagram

टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने दिसंबर में अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी। टीवी के बाद बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी अंकिता अपनी शादी के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं अंकिता और विक्की जैन लग्जरी कार मर्सिडीज वी220डी के अब मालिक बन गए हैं। वीरल भयानी ने अंकिता और विक्की के घर लग्जरी कार के पहुंचने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अंकिता अपने पति के साथ कार से कवर हटा रही हैं। वहीं उन्होंने केक काटकर कार आने को सेलिब्रेट भी किया। इस दौरान अंकिता अपनी खुशी छुपा नहीं पाई। कार खरीदने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Actress Ankita Lokhande and Vicky Jain bought luxury car Mercedes V220D video shared on Social Media
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram

वहीं अंकिता लोखंडे अपने पति के साथ शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आने वाली हैं। शो में अंकिता और विक्की ने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिए बिना बताया कि कैसे उनकी मृत्यु दोनों के रिश्ते की सबसे कठिन परीक्षा थी। इस बारे में बात करते हुए, अंकिता ने कहा कि मुझे याद नहीं है कि मैंने एक दिन उसे क्यों बुलाया। मुझे बस उसकी जरूरत थी, वह शुरुआत थी। इसके बाद हमने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया। 


 
Actress Ankita Lokhande and Vicky Jain bought luxury car Mercedes V220D video shared on Social Media
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

शो में अंकिता ने पति के बांधे तारीफों के पुल
अंकिता लोखंडे ने शो में आगे कहा- इस समय हम एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। सभी उतार-चढ़ाव के बावजूद यह एक अच्छा दौर रहा है। अंकिता ने विक्की जैन की तरफ इशारा करते हुए कहा  मैं सभी को बताना चाहती हूं कि हर किसी के पास अपनी पत्नी के साथ खड़े होने की क्षमता नहीं है। कठिन समय में यह मेरे साथ थे। सोशल मीडिया पर जब भी अंकिता लोखंडे कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो कमेंट बॉक्स में लोग सुशांत सिंह राजपूत को जरूर याद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Ankita Lokhande and Vicky Jain bought luxury car Mercedes V220D video shared on Social Media
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram

अंकिता से नाराज हो गए सुशांत के फैंस
शादी के बाद पहली बार विक्की जैन और अंकिता लोखंडे स्मार्ट जोड़ी में गेस्ट के तौर पर नजर आए। शो का प्रोमो रिलीज हुआ तो दोनों की जोड़ी कमाल की दिखी। अंकिता और विक्की के बीच केमस्ट्री प्यार का तड़का देखने को मिला। हालांकि, अंकिता की एक बात से सुशांत के फैंस नाराज हो गए। अंकिता ने कहा कि विक्की के आने के बाद उन्होंने असली प्यार का मतलब जाना है। इस बात से सुशांत के एक फैन ने लिखा-हम इस बात को नहीं मानते। दूसरे ने कहा कि क्या सुशांत सिंह को भूल गई क्या मैडम।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed