एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से चर्चा में रहती हैं। वो हमेशा ही एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई ही रहती हैं। उनके फैशन सेंस को देखकर हर कोई हैरान रहता है। वहीं उर्फी अपने फैशन को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहती हैं। हालांकि, बॉस फेम उर्फी जावेद ट्रोलर्स को करारा जवाब देती रहती हैं। एक बार फिर उर्फी पर ट्रोलर्स भिड़ गए। जिसके बाद उर्फी ने ट्रोलर्स को ऐसा करारा जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद हो गई।
Urfi Javed: इतना तैयार होकर कहां जा रही हो? पूछने पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- करीना से ये सब क्यों नहीं पूछते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से चर्चा में रहती हैं। वो हमेशा ही एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई ही रहती हैं। उनके फैशन सेंस को देखकर हर कोई हैरान रहता है। वहीं उर्फी अपने फैशन को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहती हैं। हालांकि, बॉस फेम उर्फी जावेद ट्रोलर्स को करारा जवाब देती रहती हैं। एक बार फिर उर्फी पर ट्रोलर्स भिड़ गए। जिसके बाद उर्फी ने ट्रोलर्स को ऐसा करारा जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद हो गई।
उर्फी जावेद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि 'लोग उनसे पूछते रहते हैं कि इतना तैयार होकर बार-बार कहां जाती हो। उर्फी ने कहा कि सवाल पूछने वालों के पास काम नहीं है। किसी को इससे मतलब नहीं होना चाहिए। मैं किसी के भी घर जाउं, मुजरा करूं...तुम्हें इससे क्या? मैं जो भी करूं। वहीं उर्फी ने भड़कते हुए कहा कि अब सड़क पर हर किसी को पूछोगे क्या। अब करीना कपूर ही दिख जाए तो पूछोगे कहां जा रहे हो आप, नहीं पूछोगे तुम। ऐसे में मैं जहां भी जाऊं, मेरी मर्जी'।
इससे पहले सोशल मीडिया पर उर्फी की एक वीडियो वायरल हो रही थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद लाइट पर्पल कलर की मोनोकनी में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कंधे पर मैचिंग कोट डाला हुआ है तो वहीं कानों में इयरिंग पहने हुए हैं। हमेशा की तरह उनकी इस वीडियो को देखकर भी यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उर्फी की ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल भियानी पेज से शेयर की गई है। इसके अलावा भी उनकी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह मोनोकनी पहने सड़क पर घूमती नजर आ रही हैं।
उर्फी एक के बाद एक लगातार अलग-अलग ड्रेसों में वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं। इसलिए उनकी ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ये अपना अलग ही रेड कार्पेट-रेड कार्पेट खेलती रहती है'! इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये इतना तैयार होकर जाती कहां है रोज'! उर्फी जावेद की ये वीडियो देखकर कई लोगों को गुस्सा भी आ गया और एक यूजर ने लिखा, सभी लोग इसके पर्सनल अकाउंट पर जाकर रिपोर्ट करों, अकाउंट बंद हो जाएगा।
कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाए थे संगीन आरोप
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने हाल ही में पंजाबी कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफरीदी पर महिलाओं का फायदा उठाने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने अपनो सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया था। उर्फी ने कहा कि मैं उसके खिलाफ लड़ रही हूं, क्योंकि वो सेक्सुअल दरिंदा है।