रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया वैसे तो खत्म हो चुका है, लेकिन इससे इसके जज अशनीर ग्रोवर चर्चा में हैं। दरअसल 'भारत पे' के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अशनीर का कहना है कि उन्हें कंपनी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया है। शार्क टैंक इंडिया में अशनीर अपने गुस्सैल रवैये की वजह से चर्चा में थे। एक इंटरव्यू में अशनीर ने बताया था कि कैसे वह इस शो का हिस्सा बने। अशनीर ने कहा था कि सोनी ने इस शो के लिए अर्ली स्टेज इनवेस्टर, वेन्चर कैटलिस्ट से संपर्क किया था। इस कंपनी ने सोनी को 300 लोगों की लिस्ट दी जो इस शो के जज बन सकते थे, जिसके बाद सोनी ने उनसे संपर्क किया। आज हम आपको अशनीर ग्रोवर की जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं।
Ashneer Grover: आलीशान बंगले से करोड़ों रुपये की गाड़ियों तक, जानिए अशनीर ग्रोवर के बारे में सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां तक पढ़े हैं अशनीर
अशनीर ग्रोवर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। वह भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। कथित तौर पर, अशनीर ग्रोवर को स्नातक के दौरान आईएनएसए ल्योन के एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चुना गया था और वह 2002-2003 के दौरान आईएनएसए-ल्योन यूनिवर्सिटी, फ्रांस गए थे।
आलीशान बंगला
अशनीर अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। वह अक्सर अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इनका घर 18,000 स्क्वार फुट में फैला है। इस घर की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है।
लग्जरी कार
'शार्क टैंक इंडिया' के पहले एपिसोड से ही अशनीर खबरों में छाए हुए थे। इनपर काफी सारे मीम्स भी बनाए गए हैं। अशनीर को गाड़ियों का बहुत शौक है. इनके पास करोड़ों की कीमत वाली गाड़ियों में पॉर्श 718, कैमैन, आओडी ए6, मर्सेडीज मेबैक एस650 और जीएलएस 350 शामिल हैं।
कुल संपत्ति
एक रिपोर्ट के अनुसार अशनीर ग्रोवर की कुल संपत्ति तकरीबन 700 करोड़ रुपये है। अशनीर ग्रोवर की गिनती शार्क टैंक इंडिया टीवी शो के सबसे महंगे जजों में होती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शार्क टैंक इंडिया के एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपये चार्ज करते थे।