देशभर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की आराधना,तपस्या और श्रद्धा का पर्व महाशिवरात्रि मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। भगवान शिव पर टीवी पर कई शोज भी बन चुके हैं। महाशिवरात्रि 2022 (Mahashivratri 2022) पर याद करते हैं उन कलाकारों को जिन्होंने भगवान शिव का रोल शानदार तरीके से अदा किया है।
Mahashivratri 2022: वे एक्टर्स जो शिव के किरदार से हुए 'अमर', महादेव के रोल में फूंक दी थी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 के दशक में समर जय सिंह 'ओम नम: शिवाय' में महाकाल बनकर छा गए थे। भगवान शिव के रोल में समर जय सिंह लोगों को इस कदर पसंद आया कि लोग रियल लाइफ में भी समर जय सिंह को भगवान शिव ही समझने लगे। हालांकि समर जय सिंह ने कई और मायथोलॉजिकल शोज में काम किया जिनमें 'सम्राट अशोक', 'मृत्युंजय', 'रामायण' और 'महाराजा रंजीत सिंह' शामिल हैं, लेकिन भगवान शिव का निभाया किरदार उनके बाकी किरदारों पर भारी पड़ा और आज भी लोग समर जय सिंह को भगवान शिव के किरदार के लिए ज्यादा जानते हैं।

मोहित रैना शो 'देवों के देव महादेव' में शिव के रूप में देख चुके थे। मोहित हिंदी फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं। इस टीवी शो में सोनारिका भदौरिया ने मां पार्वती और मौनी रॉय ने देवी सती का रोल अदा किया था।

अरुण गोविल को भगवान राम का रोल प्ले करने के लिए भी अधिकतर लोग जानते हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म 'शिव महिमा' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। शांतिलाल सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शिव महिमा' साल 1992 में आई थी।
टीवी एक्टर यशोधन राणा सीरियल 'ओम नम: शिवाय' में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आए थे। इस शो में पार्वती की भूमिका में नजर आईं गायत्री शास्त्री के साथ ही बाद में वह शादी के बंधन में बंध गए।