फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rubina Dilaik injured: शूटिंग के दौरान घायल हुईं एक्ट्रेस, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की उम्मीद

Sun, 27 Feb 2022 01:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 27 Feb 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
Rubina Dilaik injured during shooting
रुबीना दिलैक को लगी चोट - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पीछे की तरफ से क्लिक की गई है। जिसमें रुबीना की पीठ पर बैंडेज लगा नजर आ रहा है। तस्वीर में देखने से तो रुबीना की चोट गंभीर नजर आ रही है, लेकिन उन्होंने जो कैप्शन लिखा है वह फैंस को चिंतित कर रहा है। फोटो के साथ रुबीना ने कैप्शन में लिखा, 'सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से नहीं होता।' कैप्शन से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिनेत्री को यह चोट शूटिंग के दौरान लगी होगी।






 
Rubina Dilaik injured during shooting
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

रुबीना कैसे घायल हुईं, उन्होंने अभी तक इस बात का खुलासाा नहीं किया है। रुबीना ने जो तस्वीर अपलोड की है, उसमें वह गुलाबी रंग के एक्टिववियर में पीठ पर 5-6 बैंडेज लगाए नजर आ रही हैं। रुबीना की पोस्ट के तुरंत बाद, फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "जल्द ही ठीक हो जाओ", दूसरे ने कहा, "ध्यान रखिए रुबीना जल्दी ठीक हो जाइए"। कुछ फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या हो गया।

Rubina Dilaik injured during shooting
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

रुबीना दिलाइक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही अपने पति और बिग-बॉस 14 के प्रतियोगी अभिनव शुक्ला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटी क्लिप साझा करते हुए लिखा, "प्रोमो जल्द ही आ रहा है …..@ashukla09 @visitabudhabi @mxplayer"।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rubina Dilaik injured during shooting
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रुबीना कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। अपने उस अनुभव को याद करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कोरोना की तीसरी लहर ने मेरे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाया था। लेकिन वह मेरी स्वस्थ्य होने की भावना को नुकसान नहीं पहुंचा सकी। इसीलिए मैं अपनी छोटी-छोटी जीत का जश्न मनाती हूं और यही मेरी जिंदगी को खुशनुमा बनाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed