अभिनेत्री मौनी रॉय इसी साल सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। मौनी अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं। नागिन फेम ये एक्ट्रेस अपने पति के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिनपर फैंस प्यार लुटाते हैं। अब मौनी का आरती करते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मौनी सूरज के साथ आरती करती दिख रहीं हैं। वहीं सूरज और मौनी दोनों साथ में बेहद अच्छे दिख रहे हैं।
Mouni Roy-Suraj Nambiar: मौनी की शादी को एक महीने पूरे, माता की चौकी में पति संग लिया मां का आशीर्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन सहित फिल्मों में भी एक्टिंग करने वाली मौनी रॉय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सीरियल 'देवों के देव महादेव' में मौनी ने सती का किरदार निभाया था। जिसके बाद से ही उन्होंने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली। फिर उन्होंने 'नागिन' सीरियल में भी काम किया। दर्शकों ने इस सीरियल को भी इतना प्यार दिया कि ये सीरियल भी हिट रही। वहीं मौनी की शादी को एक महीने हो चुके हैं। मौनी का बंगलुरु के घर में आरती करते हुए एक तस्वीर सामने आई है। साथ ही एक फैन पेज पर उनका आरती करते हुए वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें मौनी और सूरज माता की चौकी में आरती कर रहे हैं।
A post shared by TV Ki Gazab Khabre (@tvkighazabkhabre)
दो दिन पहले ही मौनी अपने पति के साथ आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंची थी। गुरु से मिलने के बाद मौनी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। साथ ही उन्होंने आश्रम में बिताए पलों का एक वीडियो भी शेयर किया।बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की अपने नवविवाहित जीवन की शुरुआत करने से पहले सद्गुरु से मिलने पहुंचे। तस्वीरों में मौनी और सूरज गुलाबी रंग के आउटफिट में नजर आए। इस मौके पर सूरज ने कुर्ता पहना था, वहीं मौनी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कपल सद्गुरु के चरणों के पास बैठकर उनसे आशीर्वाद मांग रहे थे। इस दौरान मौनी ने अपना सिर भी गुरु की गोद में रख लिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आभारी हूं सद्गुरु।'
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, नेहा स्वामी बिजलानी, वैनेसा वालिया और कई अन्य लोग शामिल हुए थे। इनकी शादी दो अलग-अलग रस्मों मलयाली और बंगाली में हुई थी। मौनी और सूरज पहली बार 2019 में दुबई में मिले थे। तीन साल बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। सूरज नांबियार का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में जैन परिवार में हुआ था। वह दुबई में एक भारतीय बिजनेसमैन हैं।