सब्सक्राइब करें

कभी चाय और चूरन बेचा करते थे अन्नू कपूर, ऐसे मिला स्टारडम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 15 Apr 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
Annu Kapoor Lifestyle: Know About his Struggling Journey to the Successful Actor of Bollywood
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अभिनेता, होस्ट और सिंगर अन्नू कपूर की गिनती बॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है जो फिल्मों में लीड रोल ना करने के बावजूद भी हिट हो जाते हैं। लोग उनके काम को बहुत सराहते हैं । गंभीर किरदार से लेकर कॉमेडी तक, अन्नू हर रोल में अपनी जान लगा देते हैं। चाहे फिल्म हिट हो या ना फ्लॉप लेकिन अन्नू कपूर हमेशा दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। फिल्मों से इतर टीवी शो की बात करें तो जिस शो को वो होस्ट करते हैं वो अरसे तक याद किया जाता है। 

Trending Videos
Annu Kapoor Lifestyle: Know About his Struggling Journey to the Successful Actor of Bollywood
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अन्नू कपूर का शो 'सुहाना सफर' काफी फेमस है। इस शो में अन्नू कपूर फिल्मी दुनिया की कुछ अनकही कहानियां सुनाते हैं। सभी फिल्मी सितारों के किस्से सुनाने वाले अन्नू कपूर की कहानी शायद किसीन ने नहीं सुनी होगी। आज हम कपूर की जिंदगी के कुछ अनकहे किस्से लाए हैं। अन्नू कपूर का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था और  उनकी मां बंगाली थी। अन्नू कपूर के पिता पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Annu Kapoor Lifestyle: Know About his Struggling Journey to the Successful Actor of Bollywood
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जो शहर-शहर जाकर गली-नुक्कड़ में प्रस्तुति दिया करते थे। जिसके चलते अन्नू के परिवार को नौटंकीवाला भी कहा जाता था। अन्नू कपूर की मां एक क्लासिकल डांसर थीं। घर में आर्थिक तंगी होने के कारण वो अपनी पढ़ाई  नहीं पूरी कर पाए। उनकी मां 40 रुपए की सैलरी पर एक स्कूल में पढ़ाती थीं। अन्नू आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे। लेकिन पढ़ाई पूरी ना हो पाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। 

Annu Kapoor Lifestyle: Know About his Struggling Journey to the Successful Actor of Bollywood
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए चाय का स्टॉल लगाया। जब ये काम नहीं चला तो चूरन के नोट बेचा करते थे। इतना ही नहीं अन्नू लॉटरी टिकट भी बेचते थे। पढ़ाई अन्नू कपूर ने अपने पिता की कंपनी ज्वॉइन कर ली। साथ ही दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। एक थिएटर में प्ले के दौरान अन्नू कपूर ने 23 साल की उम्र में 70 साल के बुड्ढे का रोल निभाया था। 

विज्ञापन
Annu Kapoor Lifestyle: Know About his Struggling Journey to the Successful Actor of Bollywood
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस नाटक को देखने के लिए फिल्म मेकर श्याम बेनेगल भी पहुंचे थे। उन्हें अन्नू की परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई। उन्होंने अन्नू को तारीफों भरा पात्र लिखा और मिलने को बुलाया। अन्नू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल की  फिल्म 'मंदी' से की थी। अन्नू कपूर कभी लीड एक्टर के तौर पर नजर नहीं आए लेकिन उन्होंने अपने अभिनय की छाप हमेशा छोड़ी। फिल्मों के अलावा अन्नू कपूर ने कई टीवी शो होस्ट किए हैं। अन्नू कपूर को हिंदू शास्त्रों का भी ज्ञान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed