फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Annu Kapoor: आमिर खान को नहीं जानते अन्नू कपूर! ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर बोले- वो क्या है?

Sun, 07 Aug 2022 10:53 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 07 Aug 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
Annu Kapoor shocking reaction on Aamir khan laal singh chaddha, said what is that
अन्नू कपूर, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज को कुछ ही दिन रह गए हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं, तो कुछ इसके बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारे भी फिल्म को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच अब अन्नू कपूर ने 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सवाल पूछे जाने पर ऐसा रिएक्शन दिया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Annu Kapoor shocking reaction on Aamir khan laal singh chaddha, said what is that
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अन्नू कपूर का वेब शो 'क्रैश कोर्स' 5 अगस्त से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम कर रहा है। इसी को प्रमोट करने के दौरान उनसे आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सवाल किया गया, जिस पर अन्नू कपूर कहते हैं, 'वो क्या हैं? मैं फिल्में नहीं देखता मुझे नहीं पता।' इसी बीच उनका मैनेजर कहता है कि नो कमेंट्स, तो अन्नू कपूर कहते हैं, 'नो कमेंट्स की बात नहीं है। मैं फिल्में ही नहीं देखता ना अपनी ना परायों की। मुझे पता भी नहीं है कि ये कौन है सच में, तो मैं क्या ही बता पाऊंगा कि वो कौन है। मुझे कोई आइडिया नहीं है।'

Annu Kapoor shocking reaction on Aamir khan laal singh chaddha, said what is that
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अन्नू कपूर की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग उन्हें कमेंट कर तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘तो आप फिल्म इंडस्ट्री में काम करते ही क्यों हैं?’, तो दूसरे ने कहा, ‘इन्होंने कहा ये आमिर खान को नहीं जानते, सीरियसली?’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘पूरी इंडस्ट्री से नाराज हैं अन्नू कपूर शायद।’ इसके अलावा यूजर ने लिखा, ये कौन हैं? आपकी फिल्में कौन देखता है?

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Annu Kapoor shocking reaction on Aamir khan laal singh chaddha, said what is that
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह 1994 में आई 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है, जिसने छह ऑस्कर भी अपने नाम किए थे। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा साउथ स्टार नागा चैतन्य बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed